Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14 Promo: कभी अटके, तो कभी झटके, रोहित शेट्टी के शो में उड़े TV क्वीन शिल्पा शिंदे के तोते

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 09:48 AM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी नए सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के साथ धमाकेदार वापसी की तैयारी कर रहा है। इस बार भी रोहित शेट्टी होस्ट बनकर कंटेस्टेंट्स की क्लास ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी 14' में शिल्पा शिंदे शामिल, (X Image)
    'खतरों के खिलाड़ी 14' में शिल्पा शिंदे शामिल, (X Image)

    HighLights

    1. KKK14 के साथ फिर लौटेंगे रोहित शेट्टी
    2. कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के प्रोमो हुए रिलीज
    3. शिल्पा शिंदे भी KKK14 की लिस्ट में शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी अपने स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन 14 के साथ एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। पिछले काफी वक्त से रोमानिया में शो की शूटिंग चल रही थी। वहीं, अब शो जल्द टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस बीच मेकर्स ने एक-एक कर कंटेस्टेंट्स के प्रोमो रिलीज करना शुरू कर दिया है, इनमें अब शिल्पा शिंदे का वीडियो जारी किया गया है।

    खतरों के खिलाड़ी 14 के नए प्रोमो में शिल्पा शिंदे चीखते- चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। एक बात तो तय है कि रोहित शेट्टी के शो ने टीवी की इस क्वीन के तोते उड़ा दिए है।

    शिल्पी शिंदे की निकली चीखें

    खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रोमो की शुरुआत में शिल्पा शिंदे, रोमानिया की सड़कों पर घूमते और चिल करते हुए नजर आती हैं। इसके बाद स्टंट लोकेशन से उनकी क्लिप सामने आती है, जिसमें एक्ट्रेस करंट से जुड़ा टास्क कर रही होती हैं और इस दौरान उनकी चीखें निकल जाती है। खतरों के खिलाड़ी 14 से सामने आया शिल्पा शिंदा का ये वीडियो हैरान करने वाला है, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस के लिए उनका ये साइड देखना जरूर एंटरटेनिंग होगा।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के झगड़े की असल वजह आई सामने, कारण जान आ जाएगा गुस्सा!

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    डर की नई कहानी लिखेंगे रोहित

    खतरों के खिलाड़ी 14 के इस वीडियो में रोहित शेट्टी भी बैकग्राउंड में अपना चार्म बिखरते हुए नजर आए। एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेनमेंट की गारंटी देते हुए उन्होंने कहा, "है मुश्किल जीना यहां। कभी अटके, कभी झटके। ये है रोमानिया मेरी जान। लिखूंगा डर की नई कहानी इन रोमानिया।"

    ये कंटेस्टेंट्स मचाएंगे धमाल

    खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स एक- एक कर अपने कंटेस्टेंट्स के चेहरे से पर्दा उठा रहे हैं। शिल्पा शिंदे के अलावा शो से अब तक निमृत कौर अहलूवालिया, करणवीर मेहरा, सुमोना चक्रवर्ती और गश्मीर महाजनी के वीडियो सामने आ चुके हैं। खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रोमो में ये सभी एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए।   

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: अभिषेक कुमार को कृष्णा श्रॉफ ने दी गालियां, निमृत कौर से हुई एक्टर की घमासान लड़ाई

    खबरें और भी