Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14: फिर शुरू होगा करंट, पानी और जानवरों के अत्याचार का दौर, KKK14 की शूटिंग हुई स्टार्ट?

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 02:13 PM (IST)

    रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक शो के नए सीजन को लेकर क ...और पढ़ें

    KKK14 की शूटिंग हुई स्टार्ट ? (X Image)
    KKK14 की शूटिंग हुई स्टार्ट ? (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) की शूटिंग को लेकर अपडेट आई है। पिछले कई दिनों से रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की चर्चा हो रही है। खतरों के खिलाड़ी 14 में शामिल होने वाले सेलेब्स को लेकर भी अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, कन्फर्म लिस्ट का फैंस को इंतजार है।

    खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स जल्द शो का प्रोमो वीडियो जारी कर सकते हैं। इसके साथ ही एक बार फिर रोहित शेट्टी होस्ट की बागडोर संभालते हुए नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui के बाद 'बिग बॉस 17' के इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की सरेआम हुई कुटाई, वीडियो देख यकीन करना मुश्किल

    ये सितारे हुए शामिल  

    खतरों के खिलाड़ी 14 के पहले चार कंटेस्टेंट कन्फर्म हो गए है। वहीं, बाकी के लिए मेकर्स की अभी सेलिब्रिटीज से बातचीत चल रही है। बिग बॉस फेम अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, निमृत कौर अहलूवालिया और गश्मीर महाजनी का नाम खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए कन्फर्म माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके अलावा कुछ और सेलेब्स ने भी केकेके14 के लिए हामी भर दी है।

    शुरू हुई शो की शूटिंग

    खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर आई अपडेट के अनुसार, मुंबई में शो के प्रोमो की शूटिंग शुरू हो गई है। हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल और सीजन 16 फेम निमृत कौर अहलूवालिया ने सोशल मीडिया पर साथ में फोटो शेयर की थी। इनकी फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई फैंस खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर अपना अनुमान लगाने लगे। समर्थ जुरेल और निमृत कौर अहलूवालिया के इस पोस्ट को खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट का बताया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Isha Malviya और Samarth Jurel का आखिरकार खत्म हुआ रिश्ता, सच हुई 'बिग बॉस 17' फेम Abhishek Kumar की भविष्यवाणी

    मुनव्वर फारूकी इस कारण नहीं होंगे शामिल

    खतरों के खिलाड़ी 14 को लेकर एक और बड़ी खबर आई है कि इस बार भी शो में मुनव्वर फारूकी शामिल नहीं होंगे। इस बार भी पासपोर्ट की दिक्कत के कारण कॉमेडियन केकेके 14 में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, खतरों के खिलाड़ी 14 के टीवी प्रीमियर की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की शूटिंग मई के अंत या जून के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। इस बार भी खतरों के खिलाड़ी विदेश के एक खूबसूरत लोकेशन पर शूट होगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से शो को लेकर सामने आई इन जानकारियों की आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

     

    खबरें और भी