यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15 को मिली दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट! टीवी की ये पॉपुलर एक्ट्रेस लेगी खतरों से पंगा
रियलिटी शो लवर्स खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ सीजन से रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ही इस स्टं ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार रियलिटी शो लवर्स कर रहे हैं
- शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी लगातार आ रहे हैं
- खतरों के खिलाड़ी 15 के दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ गया है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स को बिग बॉस खत्म होने के बाद खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। अब कलर्स पर यह शो नए सीजन के साथ बेहद जल्द वापसी करने वाला है। छोटे पर्दे के स्टार्स से लेकर रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट का नाम इस शो से जुड़ने लगा है। इस बीच अब खतरों के खिलाड़ी के दूसरे कंफर्म सदस्य के नाम का पता चल गया है।
खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बिग बॉस की एक्स सदस्यों के नाम हैं। इसके अलावा, बिग बॉस 18 की एक पॉपुलर कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा भी स्टंट रियलिटी शो में एंट्री को लेकर चल रही है। अब फाइनली इस शो का हिस्सा होने से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है।
ईशा सिंह का नाम क्या हुआ कंफर्म?
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) को इश्क का रंग सफेद, इश्क सुभान अल्लाह और सिर्फ तुम जैसे शोज में देखा जा चुका है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने बिग बॉस 18 में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। बीते कुछ समय से उनका नाम रोहित शेट्टी के शो से जुड़ रहा है। बिग बॉस तक की रिपोर्ट हाल ही में आई थी, जिसमें बताया गया कि मेकर्स ने शो के लिए ईशा का अप्रोच किया है।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के बाद ईशा सिंह के लिए घर में सेटल होना बना चुनौती, नहाने के बाद भी ढूंढती थीं माइक
इसके बाद अब उनकी एंट्री से जुड़ा एक बड़ा हिंट मिल गया है। दरअसल, ईशा सिंह हाल ही में खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ नेता और बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तजिंदर बग्गा के साथ नजर आईं। जहां से उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस के भाई ने उनसे खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने से जुड़ा सवाल किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसका जवाब देने की जगह बग्गा के साथ बातचीत करनी शुरू कर दी और अपने भाई के सवाल को टाल दिया।
खबरें और भी
एक्ट्रेस का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि एक्ट्रेस पक्का खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तौर पर कोई पुष्टि फिलहाल नहीं की है। इसके साथ ही, एक्ट्रेस को स्टंट रियलिटी शो की दूसरी कंफर्म सदस्य माना जा रहा है।

Photo Credit- Instagram
बता दें कि इससे पहले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि को खतरों के खिलाड़ी 15 का पहला कंफर्म सदस्य माना जा रहा है। इसके अलावा, मेकर्स ने कई पॉपुलर स्टार्स को शो के लिए अप्रोच किया है। फिलहाल कंटेस्टेंट की फाइनल लिस्ट आने का इंतजार है।