यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रहीं TV की एक और हसीना, क्यूटनेस से जीतती हैं दिल
Khatron Ke Khiladi 15 के साथ एक बार फिर रोहित शेट्टी ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सितारों से खतरनाक स्टंट कराने के लिए लौटने वाले हैं। अभी तक शो में शामिल ह ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री!
- झलक दिखला जा में भी नजर आ चुकी है एक्ट्रेस
- मई में शुरू हो सकता है खतरों के खिलाड़ी 15
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) इन दिनों चर्चा में है। अभी तक मेकर्स ने शो के शुरू होने की खबर दी या फिर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद टीवी गलियारों में सिर्फ शो को लेकर ही चर्चा हो रही है।
अभी तक खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में शामिल होने की लिस्ट में कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। कुछ सेलेब्स ने तो शो को करने से इनकार कर दिया है, जबकि कई बड़े सेलेब्स के हिस्सा बनने की खबर है। अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है जो पिछले कुछ समय से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।
ये एक्ट्रेस KKK 15 का होगी हिस्सा?
खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने वाले जिस ने नए सेलेब का नाम आ रहा है वो हैं नीति टेलर (Niti Taylor)। कैसी ये यारियां, बड़े अच्छे लगते हैं 2 और गुलाम जैसे सीरियल्स में काम कर चुकीं नीति को लेकर खबर आ रही है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबरी के मुताबिक, नीति टेलर को मेकर्स ने KKK 15 के लिए अप्रोच किया है और अभिनेत्री टीम के साथ बातचीत भी कर रही हैं। वह शो को करना चाहती हैं और बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि मेकर्स के साथ बात सही से बैठती है या नहीं। खैर, न नीति और ना ही मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। मालूम हो कि वह कुछ समय से पति परीक्षित बावा के साथ अपने अलगाव को लेकर चर्चा में थीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में हुई इस सोशल मीडिया सेंसेशन की एंट्री, इंस्टाग्राम पर हैं 27.5 मिलियन फॉलोअर्स
कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?
रोहित शेट्टी होस्टेड शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के मई में शूटिंग शुरू होने के कयास लग रहे हैं। पिछले साल की तरह यह या तो जुलाई के पहले हफ्ते या फिर जून के आखिर में ऑन-एयर हो सकता है। बाकी मेकर्स के शो से जुड़ी अपडेट रिवील करने का इंतजार है।
अभी तक किन-किन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
- पारस कलनावत
- रियाज अली
- पारस छाबड़ा
- सुरभि ज्योति
- एरिका फर्नांडिस
- हितेश भारद्वाज
- गौरव खन्ना
- मलाइक अरोड़ा
- मोहसिन खान
- गौतम गुलाटी
- अभिषेक मल्हान
- रजत दलाल
- मनीषा रानी
- ओरी
- शगुन पांडे
- चुम दरांग
- भाविका शर्मा
- गुल्की जोशी
- सिद्धाथ निगम
- अविनाश मिश्रा
- क्रुशाल आहूजा
कहा जा रहा था कि अंकित गुप्ता और ईशा सिंह को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों ने किसी कारण से इसे रिजेक्ट कर दिया। बीते दिनों एल्विश यादव ने भी शो का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज किया था।