यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15 में हुई इस सोशल मीडिया सेंसेशन की एंट्री, इंस्टाग्राम पर हैं 27.5 मिलियन फॉलोअर्स
Khatron Ke Khiladi 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में अभी से ही कंटेस्टेंट्स को लेकर टीवी गलियारों में तेजी से हो रही है। टीवी के कई सेलेब्स के खतर ...और पढ़ें

HighLights
- मई में शुरू हो सकता है खतरों के खिलाड़ी 15
- खतरों से खेलेगा फेमस सोशम मीडिया सेंसेशन
- 21 साल की उम्र में मिलियंस में हैं फॉलोअर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस टीवी सेलिब्रिटीज को रियलिटी शो में जंगली जानवर के बीच स्टंट करना, आसमान से कूदना या आग से खेलते हुए देखना काफी दिलचस्प होता है। इसी वजह से रोहित शेट्टी का होस्टेड शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) लोगों को खूब पसंद आता है।
खतरों के खिलाड़ी टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शोज में से एक है, जहां टीवी और बॉलीवुड के कई नामी सितारे आते हैं और अपना दम दिखाते हैं और खतरों का सामना करते हैं। 14 हिट सीजन के बाद अब दर्शकों को 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है।
KKK 15 में एक और स्टार की नई एंट्री
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi 15) के जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। भले ही अभी तक मेकर्स ने डेट अनाउंस नहीं किया हो, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर टीवी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। अभी तक कई सेलिब्रिटीज का नाम सामने आ चुका है जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है या जिन्होंने खतरों से खेलने के लिए हामी भर दी है। अब इस लिस्ट में एक और शामिल हो गए हैं।
21 साल के रियाज करेंगे शो?
खतरों के खिलाड़ी 15 में एक और कंटेस्टेंट की एंट्री हुई है, जो एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 27.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं रियाज अली जो टिकटॉक वीडियोज से वायरल हुए थे। 21 साल के रियाज आज सोशल मीडिया पर सबसे पॉपुलर क्रिएटर्स में गिने जाते हैं। अब वह बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में फेमस एक्टर की एंट्री, 3 साल से मेकर्स कर रहे थे अप्रोच, बिग बॉस में कर चुका हुड़दंग
Photo Credit - Instagram
इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक, रियाज अली को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है। उनकी मेकर्स से बात चल रही है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर रियाज अली शो को हामी भरते हैं तो यह उनका टीवी पर डेब्यू होगा।
फैजल ने भी किया था KKK 15 से डेब्यू
रियाज अली से पहले सोशल मीडिया सेंसेशन फैजल शेख (Faisal Shaikh) उर्फ फैजू ने भी खतरों के खिलाड़ी से ही डेब्यू किया था। वह 12वें सीजन में नजर आए थे और फाइनल में भी पहुंचे थे। आज फैजल कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।