Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैंसिल नहीं हुआ Khatron Ke Khiladi 15? एल्विश यादव की वीडियो से मिला Rohit Shetty के शो का बड़ा अपडेट

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 03:52 PM (IST)

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस शो को पोस्टपोन होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद अब कथित तौर पर ...और पढ़ें

    रोहित शेट्टी के शो पर क्या बोल गए एल्विश यादव (Photo Credit- Instagram)
    रोहित शेट्टी के शो पर क्या बोल गए एल्विश यादव (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खतरों के खिलाड़ी 15 का टीवी लवर्स को इंतजार है
    2. एल्विश यादव का नाम इस शो से जुड़ चुका है
    3. अब यूट्यूबर ने खुद रोहित शेट्टी के शो को लेकर इशारा किया है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो देखने के शौकीनों को बिग बॉस के खत्म होने के तुरंत बाद खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। बीते कुछ सीजन से रोहित शेट्टी इस शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। एक्शन डायरेक्टर रोहित के स्टंट रियलिटी शो को लेकर हाल ही में रिपोर्ट आई कि इसके शुरू होने में थोड़ा समय लग सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा भी खूब चल रही है। इसमें बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम भी शामिल है। अब उन्होंने खुद इशारों-इशारों में रोहित के शो से जुड़ा बड़ा हिंट दे दिया है।

    स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नाम टीवी के सबसे पसंदीदा शो की लिस्ट में शामिल हो चुका है। इसके 15वें सीजन में शामिल होने को लेकर एल्विश यादव ने लेटेस्ट व्लॉग में संकेत दिया है, जिससे पता चल गया है कि वह शो का हिस्सा बनने की तैयारी पहले से कर चुके हैं।

    क्या शो में शामिल होंगे एल्विश यादव?

    खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाले तमाम सितारों के नाम की चर्चा लंबे समय से चल रही है। शो मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को डबल करने के लिए टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में शामिल होने की लिस्ट में एल्विश यादव का नाम भी सबसे पहले शामिल किया गया। अब उनके हालिया व्लॉग को देखने के बाद लोगों को भरोसा हो गया है कि वह इस शो में जरूर नजर आने वाले हैं। खैर, अभी एल्विश ने भी स्पष्ट तौर पर घोषणा नहीं की है। उनके बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह रोहित शेट्टी के शो के बारे में ही बात कर रहे थे।

    ये भी पढ़ें- ‘कर्मों का फल…’ इंस्टाग्राम सस्पेंड होने पर आया Lovekesh Kataria का रिएक्शन, एल्विश के फैंस पर साधा निशाना?

    बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बनिजय एशिया अब खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे पॉपुलर रियलिटी शो का निर्माण नहीं करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला कलर्स और एंडेमोल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण लिया है। इस व्यावसायिक कदम के बाद संभावना लगाई जा रही थी कि शो को रद्द किया जा सकता है। खैर, अब एल्विश की हालिया वीडियो के बाद यह पॉपुलर शो फिर से चर्चा में आ गया है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    एल्विश यादव का वर्कफ्रंट

    काम के मोर्चे पर बात करें, तो इन दिनों एल्विश लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज में भी वह बतौर गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। अब लग रहा है कि रोहित शेट्टी के शो में भी वह नजर आ सकते हैं। इसके अलावा, यूट्यूबर पर उनकी वीडियो को भी काफी पसंद किया जाता है। वहीं, वह कुछ विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: इन दो फेमस यूट्यूबर्स ने किया रोहित शेट्टी के शो से किनारा, ये रही बड़ी वजह!