यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khatron Ke Khiladi 15: इन दो फेमस यूट्यूबर्स ने किया रोहित शेट्टी के शो से किनारा, ये रही बड़ी वजह!
टीवी के पॉपुलर रियलिटी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का सभी को इंतजार है। कुछ समय बाद यह शो शुरू होने वाला है। इससे पहले रोहित ...और पढ़ें

HighLights
- खतरों के खिलाड़ी 15 की शुरुआत कब होगी
- मेकर्स ने इन दो यूट्यूबर्स को किया था अप्रोच
- दोनों ने इस वजह से ठुकरा दिया ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस खत्म होने के बाद हर किसी को कलर्स टीवी के पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का इंतजार रहता है। बीते कुछ सीजन से इसमें बतौर होस्ट मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। टीवी लवर्स स्टंट शो के 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 15) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स शो के लिए छोटे पर्दे के कई पॉपुलर स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं, जिनमें से कुछ को फाइनल भी कर लिया गया है। इस बीच फैंस को एक बड़ा झटका लग सकता है।
खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनने का सपना टीवी की दुनिया के ज्यादातर सितारे देखते हैं। कुछ लोगों का यह सपना पूरा हो जाता है, तो कुछ इसमें ना जा पाने का अफसोस करते हैं। इस बीच अपडेट सामने आया है कि शो के ऑफर को दो पॉपुलर यूट्यूबर्स ने मना कर दिया है। पहले उनका नाम फाइनल माना जा रहा था।
इन दो यूट्यूबर्स ने ठुकराया शो का ऑफर
बिग बॉस ताजा खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो के लिए बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि एल्विश ने यह फैसला पीठ में लगी चोट के कारण लिया है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
ये भी पढ़े- Khatron Ke Khiladi 15: खतरों से खेलने आ रहीं TV की एक और हसीना, क्यूटनेस से जीतती हैं दिल

Photo Credit- Instagram
यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिषेक मल्हान ने भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने से मना कर दिया है। अभिषेक ने खुद इंस्टाग्राम लाइव में इस बात की पुष्टि की है कि वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा नहीं बनेंगे।
खबरें और भी
खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन बना था?
टीवी के पॉपुलर शो की लिस्ट में खतरों के खिलाड़ी का नाम शामिल किया जाता है। इस शो के हर सीजन का इंतजार फैंस को रहता है। 15वें सीजन के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले बता दें कि पिछले सीजन में करणवीर मेहरा विनर बने थे। इस शो में उनके खेलने के स्टाइल को लोगों ने खासा पसंद किया।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
रोहित शेट्टी शो के हर एपिसोड में अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का मनोरंजन करते हैं। 15वें सीजन की शूटिंग की बात करें, तो माना जा रहा है कि यह 2025 में शुरू हो सकती है। वहीं, बीते सीजन की तरह इस बार भी यह शो जून या जुलाई के बीच में टीवी पर आ सकता है।