Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi: कब और कहां शुरू हुआ था 'खतरों के खिलाड़ी'? दिलचस्प है रोहित शेट्टी के स्टंट शो का सफरनामा

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 06:05 PM (IST)

    स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी टीवी की दुनिया का एक फेमस शो है। पिछले कई सालों ये दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। वहीं खतरों के खिलाड़ी नए सीजन 14 के ...और पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 14 प्रीमियर के लिए तैयार, (X Image)
    खतरों के खिलाड़ी 14 प्रीमियर के लिए तैयार, (X Image)

    HighLights

    1. नए सीजन 14 के साथ लौट रहा है KKK
    2. रोहित शेट्टी फिर संभालेंगे मेजबानी की कुर्सी
    3. बिग बॉस के कई फेमस शो में नाम शामिल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी इंडियन टेलीविजन का सबसे रोमांचक और दिलचस्प रियलिटी शो है, जो अमेरिकी शो 'फियर फैक्टर' से प्रेरित है। ये शो सबसे पहले सोनी टीवी पर फियर फैक्टर के नाम से लॉन्च किया गया था, जिसे बाद में कलर्स टीवी को बेच दिया गया।

    उन्होंने 2008 में शो को नए नाम फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के साथ रिलॉन्च किया, जिसे टीवी एक्ट्रेस और मॉडल नेत्रा रघुरामन ने जीता था। अब दर्शक खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें नई चुनौतियों और रोमांचक स्टंट्स का रोमांच होगा।

    दिलचस्प है खतरों की ये दुनिया

    खतरों के खिलाड़ी ने अपने दर्शकों को हर सीजन में नए-नए खतरों और चैलेंजों से रुबरु कराया है। शो के फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स को की तरह के खतरनाक और डरावने स्टंट करने पड़ते हैं, जो न केवल शारीरिक ताकत बल्कि मानसिक सहनशीलता की भी परीक्षा लेता है।

    खतरों के खिलाड़ी के पहले सीजन को अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। उनके बाद शो को कई और होस्ट मिलें, लेकिन रोहित शेट्टी जितनी लोकप्रियता कोई नहीं बटोर पाया।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14: 'कौन आसिम रियाज?' करण वीर मेहरा ने एलिमिनेट हो चुके खिलाड़ी को मारा ताना!

    रोहित शेट्टी बने परफेक्ट होस्ट

    खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी की होस्टिंग और प्रतियोगियों के साथ उनका जुड़ाव इस शो को और भी रोमांचक बनाता है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी इस शो को होस्ट कर चुके हैं, लेकिन रोहित शेट्टी के आने के बाद से शो की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ और अब तक शो के साथ जुड़े हुए हैं। अब वो खतरों के खिलाड़ी के सीजन 14 में भी नजर आएंगे। यहां देखें खतरों के खिलाड़ी के होस्ट्स की लिस्ट...

    खबरें और भी

    • अक्षय कुमार: सीजन 1 (2008), सीजन 2 (2009) और सीजन 4 (2011)

    • प्रियंका चोपड़ा: सीजन 3 (2010)

    • अर्जुन कपूर: सीजन 7 (2016)

    • रोहित शेट्टी: सीजन 5 (2014) से लेकर अब तक (सीजन 6, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14)

    खतरों के खिलाड़ी 14 के कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 14 में भी पिछले सीजन्स की तरह कई बड़े नाम नजर आएंगे। इनमें निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, आसिम रियाज, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे जैसे फेमस स्टार्स शामिल हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 14 कुछ दिनों बाद 27 जुलाई, 2024 से टीवी पर शुरू होगा। शो का प्रीमियर कलर्स चैनल पर होगा और इसे ओटीटी चैनल जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकता है। नए सीजन के साथ, शो के लिए फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ जाएगा और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन 'खतरों के खिलाड़ी' का खिताब अपने नाम करेगा।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 14 में शुरू हुआ आसिम रियाज VS अभिषेक कुमार, शुरुआती एपिसोड में ही बन बैठे एक दूसरे के दुश्मन!