यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17: औरा ढूंढेंगे अभिषेक के लिए कोरियल गर्ल, सिंगर ने सलमान के शो में आते ही बदल डाला घर का माहौल
Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नई एंट्रीज का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। व्यूअर्स के लिए मेकर्स कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए नई क ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' में कोरियन सिंगर की एंट्री
- औरा ने की घरवालों के साथ मस्ती
- अभिषेक के लिए कोरियन लड़की ढूंढेंगे औरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में कोरियन सिंगर औरा (Aoora) की एंट्री हो चुकी है। आते ही उन्होंने मस्ती और ठहाकों के डोज देना शुरू कर दिए हैं। उनकी एंट्री ने घर का माहौल कर रख दिया है।
बिग बॉस 17 में हाल ही में K-Pop सिंगर औरा ने एंट्री ली है। ऐसा पहली बार है, जब शो में किसी कोरियन का आना दिखाया गया हो। औरा ने एंट्री की नाइट होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ ढेर सारी मस्ती की। उन्होंने 'जीने के हैं 4 दिन' गाने पर भी डांस किया। औरा की अतरंगी मस्ती का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। उन्होंने घर के अंदर भी कंटेस्टेंट्स के साथ अजीब अंदाज में मस्ती की, जिसका वीडियो जारी किया गया है।
घरवालों ने सिखाई हिंदी
औरा को बिग बॉस हाउसमेट्स हिंदी सिखाते नजर आएंगे। नील और बाकी घरवाले उन्हें 'नमस्ते' हिंदी के कुछ बेसिक शब्द बोलना सिखाते हैं। किचन एरिया में भी घरवाले औरा को हिंदी क्लासेज देते देखे जाएंगे। वहीं, समर्थ, औरा को 'बिग बॉस' हॉर्स लोगो की तस्वीर दिखा कर कहते हैं कि ये यहां 17 साल से हैं। औरा उन्हें झुककर नमस्ते करते हैं। इसी दौरान समर्थ खुद को चंगू और औरा को मंगू बुलाते हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक ने की अनोखी डिमांड
प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक, औरा से एक डील करते हैं। वो उनसे कहते हैं कि वह इंडियन लड़की ढूंढने में उनकी मदद करेंगे। बदले में औरा को अभिषेक के लिए कोरियन गर्ल ढूंढनी होगी। फैंस को 'बिग बॉस 17' का ये प्रोमो काफी पसंद आया है।
खबरें और भी
'बिग बॉस 17' में बचे हैं ये कंटेस्टेंट्स
15 अक्टूबर को शुरू हुए इस शो में मुकाबला फिलहाल 13 कंटेस्टेंट्स में हैं। सना रईस खान शो से एविक्ट हो चुकी हैं। सलमान के शो में विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मनारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, खानजादी, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अनुराग डोभाल, अरुण माशेट्टी और रिंकू धवन हैं।