यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'खतरों के खिलाड़ी 14' में Krishna Shroff के जज्बे ने जीता फैंस का दिल, कहा- ये टास्क तो विश्वास से परे है
रोहित शेट्टी का होस्ट किया जाने वाला शो खतरों के खिलाड़ी 14 कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शो में कंटेस्टेंट्स को एक से बढ़कर टास्क दिए जा रहे हैं ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी 14' में 90 प्रतिशत नए टास्क
- कृष्णा श्रॉफ के स्टंट ने किया लोगों को इम्प्रेस
- सांपों के बीच कृष्णा ने किया टास्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के स्टंट लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस बार शो में 90 प्रतिशत नए स्टंट रखे गए हैं। इसी के साथ खतरे का लेवल भी पहले से बढ़ गया है। 'खतरों के खिलाड़ी 14' में टाइगर श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने भी पार्टिसिपेट किया है।
कृष्णा श्रॉफ भाई टाइगर की ही तरह मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड हैं। ऐसे में जब फैंस ने शो के लिए उनका नाम सुना, तो उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए उनमें बेताबी भी ज्यादा दिखी। ऐसा लगता है जैसे कृष्णा फैंस की उम्मदों पर खरी भी उतरी हैं। रविवार को उन्होंने जो परफॉर्मेंस दी, उसे देख उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके दोस्त तारीफ करते नहीं थके।
यह भी पढ़ें: KKK 14: आसिम के साथ हुई लड़ाई पर Abhishek Kumar ने रखा अपना पक्ष, बोले- 'दिख गई थी उनकी जलन'
सांपों के बीच कृष्णा ने किया टास्क
हालिया रिलीज एपिसोड में कृष्णा श्रॉफ को कीड़े और सांपों के बीच रखा गया। वह लेटी हुई थीं और उनके मुंह पर कुछ सांप और ढेर सारे कीड़े थे। इन्हीं के बीच में कृष्णा को अपना टास्क पूरा करना था।
मुंह पर फेंके गए कीड़े
दरअसल, रोहित शेट्टी ने दो मिनट का चैलेंज सबके दिया था। सभी को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे जाकर फ्लैग्स कलेक्ट करने थे और उसके बाद पहले प्लेटफॉर्म पर जंप करना था। इसके बाद कंटेस्टेंट्स को दूसरा टास्क दिया गया। उन्हें रोलिंग प्लेटफॉर्म पर लेटाया गया था।
खबरें और भी
कंटेस्टेंट्स के गले में सांप था और जहां वह लेटे थे, वहां कई कीड़े उनके ऊपर फेंके जा रहे थे। कृष्णा ने इस टास्क को अच्छे से पूरा किया और एलिमिनेशन राउंड से बच गईं। कृष्णा की परफॉर्मेंस देख कई लोगों ने उनकी तारीफ की है। एक ने कमेंट किया, 'ब्रेव लड़की। ये टास्क विश्वास से परे है।' एक अन्य ने लिखा, 'हम जानते हैं कि आप कर सकती हैं। अपनी हिम्मत को बनाए रखें।'
यह भी पढ़ें: आसिम रियाज के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में इन दो कंटेस्टेंट्स का हुआ झगड़ा, शो से हो जाएंगे बाहर?