Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sanchita Ugale Died: 'कुमकुम भाग्य' और 'छावा' की एक्ट्रेस संचिता उगले ने दी जान, 22 साल की उम्र में दुखद अंत

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 01:14 PM (IST)

    Sanchita Ugale Died: मशहूर टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। वह महज 22 साल की थीं। ...और पढ़ें

    संचिता उगले की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    संचिता उगले की हुई मौत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड

    2. कुमकुम भाग्य सीरियल से बनाई थी पहचान

    3. 22 साल की उम्र में संचिता ने की आत्महत्या

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा संचिता उगले को लेकर इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली है और 22 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

    संचिता उगले की सुसाइड की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई ये जानकार हैरान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वह क्या वजह थी, जो कुमकुम भाग्य की दीया ने मौत को गले लगाया है।

    संचिता उगले ने किया सुसाइड

    टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जून सुबह मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में संचिता उगले ने आत्महत्या की है, उन्होंने पंखे पर लटक कर फांसी लगाई और अपनी जान गंवा दी। 

    यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde ने झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले पर किया रिएक्ट, लिखा- 'जो उखाड़ना है उखाड़...'

    sanchita ugale suicide

    पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसकी वजह से संचिता के अचानक से आत्महत्या करने का मामला और भी अधिक गंभीर होता हुआ नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    sanchita ugale died (1)

    बात की जाए संचिता उगले के एक्टिंग करियर की तरफ तो उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई थी। जी टीवी के मशहूर शो 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन का किरदार निभाने के बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। बताया जाता है कि कुमकुम भाग्य ही वह धारावाहिक रहा, जिसने बतौर एक्ट्रेस संचिता के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

    sanchita ugale died

    कुमकुम भाग्य के अलावा संचिता उगले 'वागले की दुनिया' टीवी सीरियल रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं। बाद में उन्हें दंगल टीवी के ड्रामा 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सोराब बेदी के साथ सुकूं का लीड रोल मिला। उनके काम ने उन्हें टीवी के बड़े दर्शकों से जुड़ने में मदद की।

    मूवीज में भी आईं नजर

    टीवी पर काम करने के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं। उन्होंने विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया। उनके अन्य एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट' शामिल है, जिसमें उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है।

    यह भी पढ़ें- अग्ली के सेट पर Avika Gaur को महसूस हुई असहजता, बोली- 'अब सब जान गए मुझे एक्टिंग...'