Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone के बाद 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' ने सुनाई गुड न्यूज, Shraddha Arya ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 07:25 PM (IST)

    ग्लैमर इंडस्ट्री से इस साल कई सितारों ने अपने नन्हे मुन्ने और मुन्नी की गुड न्यूज सुनाई। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बेटी को जन्म ...और पढ़ें

    'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या. फोटो क्रेडिट - इंस्टग्राम
    'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या. फोटो क्रेडिट - इंस्टग्राम

    HighLights

    1. प्रेग्नेंट हैं 'कुंडली भाग्य' की प्रीता
    2. एक्ट्रेस ने स्पेशल पोस्ट के साथ सुनाई गुड न्यूज
    3. फैंस और फ्रेंड्स ने दी बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टेलीविजन शो 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का रोल प्ले कर पॉपुलर हुईं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) को लेकर पिछले कुछ समय से खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अब तक इन खबरों से किनारा करती रहीं, लेकिन अब उन्होंने फाइनली इस गुड न्यूज को शेयर कर दिया है।

    श्रद्धा आर्या ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी

    श्रद्धा आर्या ने एक स्वीट पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने पति राहुल नागल के साथ एक वीडियो शेयर कर इस बात को कन्फर्म किया कि वह प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक छोटे से चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं।'

    अनोखे अंदाज में सुनाई खुशखबरी

    श्रद्धा ने अनोखे अंदाज में प्रेग्नेंसी का एलान किया। वह पति राहुल के साथ एक फ्रेम में नजर आ रही हैं के साथ फ्रेम में नजर आ रही हैं। फ्रेम रेत और पहाड़ों के बीच है और इसके सामने प्रेग्नेंसी टेस्ट किट रखा हुआ है। श्रद्धा ने ब्लू-व्हाइट शेड की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनके व उनके पति के चेहरे पर प्रेग्नेंसी की खुशी साफ देखने को मिल रही है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    साड़ी के पल्लू में छिपाया था बेबी बंप

    श्रद्धा आर्या को लेकर पिछले कुछ समय से खबर थी कि वह प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के गणपति समारोह में शिरकत की। यहां सोशल मीडिया पर सामने आई उनकी तस्वीरों को देख कयास लगाए गए कि वह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने बड़ी ही स्मार्टली अपने बेबी बंप को खूबसूरत पेस्टल गुलाबी रंग की साड़ी में छुपाया था। लेकिन अब उन्होंने कन्फर्म कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: एकता कपूर की पार्टी में Shraddha Arya ने दिखाया ग्लैमर, फोटो देख फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास