Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुंडली भाग्य की Anjum Fakih कर रही हैं रोहित को डेट, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर किया रिश्ते को ऑफिशियल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 16 Mar 2023 09:19 PM (IST)

    Kundali Bhagya Anjum Fakih Boyfriend कुंडली भाग्य में अहम भूमिका निभाने वाली अंजुम फकीह इन दिनों रोहित को डेट कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ...और पढ़ें

    Kundali Bhagya Anjum Fakih Boyfriend: अंजुम फकीह टीवी एक्ट्रेस है।
    Kundali Bhagya Anjum Fakih Boyfriend: अंजुम फकीह टीवी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kundali Bhagya Anjum Fakih Boyfriend: कुंडली भाग्य में नजर आने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह इन दिनों रोहित को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। उन्हें जगुआर कार के आगे खड़े होकर बोल्ड पोज देते हुए देखा जा सकता है। जहां अंजुम फकीह ने खूबसूरत वन पीस थाई-हाई वन पीस ड्रेस पहन रखी है। वहीं, रोहित सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके पीछे खूबसूरत जगुआर चमचमाती नजर आ रही है।

    अंजुम फकीह रोहित के साथ पिछले 2 वर्षों से रिश्ते में है

    अंजुम फकीह ने इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि वह रोहित के साथ पिछले 2 वर्षों से रिश्ते में है और वो काफी खुश भी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट भी लिखा है। उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 7 घंटे में 58 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं, इस पर तीन सौ की करीब कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कई लोगों ने रोहित के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने पर बधाई दी है।

    Malaika Arora को सेल्फी के लिए लोगों ने घेरा, असहज एक्ट्रेस को कहना पड़ा, "आराम से", देखें वायरल वीडियो

    अंजुम फकीह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है

    अंजुम फकीह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनके इंस्टाग्राम पर 18 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। वहीं, वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती नजर आती है। अंजू फकीह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी तस्वीरों पर धीरज धूपर, श्रद्धा आर्य, सुप्रिया शुक्ला जैसे कई लोगों ने कमेंट कर बधाई दी है।

    Alanna Panday और आईवोर मैकक्रे की शादी की पहली तस्वीर जारी, फैंस ने दी बधाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

    कुंडली भाग्य में अंजुम फकीह की अहम भूमिका है

    कुंडली भाग्य टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। यह पिछले कई वर्षों से टीवी पर आ रहा है। इस शो में धीरज धूपर, श्रद्धा आर्य, मनित जौरा, सुप्रिया शुक्ला और अंजुम फकीह की अहम भूमिका है। पिछले वर्ष धीरज धूपर से शो छोड़ दिया है। वहीं, एक नया ट्रैक बनाया गया है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी