Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT 3: नीरज गोयत का एलिमिनेशन Kushal Tandon को नहीं आया रास, पोस्ट शेयर कर Bigg Boss पर निकाली भड़ास

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:32 AM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 3 में नीरज गोयत घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। शो में हिस्सा लेने के कुछ दिन बाद ही मिड वीक एलिमिनेशन हुआ और उन्हें बाहर का र ...और पढ़ें

    कुशाल टंडन और नीरज गोयत (Photo Credit: Instagram)
    कुशाल टंडन और नीरज गोयत (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मिड वीक में बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हुए थे नीरज
    2. कुशाल टंडन को पसंद नहीं आया नीरज का एलिमिनेशन
    3. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में शुरू हुआ विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) लगातार सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। शो को ऑन एयर हुए एक हफ्ता हो गया है और इस एक हफ्ते में फैंस को बिग बॉस के घर में काफी कुछ देखने को मिला है। एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट भाईचारा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं कोई घर में खाने के लिए लड़ रहा है।

    सिर्फ इतना ही नहीं, पहले हफ्ते में ही इस शो का मिड वीक एलिमिनेशन भी हुआ, जिसमें बॉक्सर नीरज गोयत (Neeraj Goyat) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि, उनके फैंस के साथ-साथ टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) को भी नीरज का घर से इतनी जल्दी बाहर आना पसंद नहीं आया और ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बिग बॉस पर भी भड़ास निकाली है।

    यह भी पढ़ें: BB OTT 3: बेघर होने के बाद Neeraj Goyat ने खोले कई राज, अरमान मलिक को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

    कुशाल ने इन दो कंटेस्टेंट को बताया जीत का दावेदार

    बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। इसमें यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और स्टार शामिल है। वहीं, बॉक्सर नीरज गोयत भी शो का हिस्सा रहे, लेकिन वह कुछ ही दिनों में इस शो से आउट हो गए।

    अब उनके बाहर आने के बाद कुशाल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नीरज दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह रणवीर और नीरज को इस सीजन की जीत का दावेदार बता रहे हैं।

    खबरें और भी

    बिग बॉस पर निकाली भड़ास

    कुशाल टंडन ने जो वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, उसमें नीरज को बाकी घरवालों के सामने यह कहते हुए सुना जा सकता है कि बचपन से मैं लोगों के लिए लड़ा हूं, मैं जीतूं या हारूं। मैं अपने देश के लिए खेला हूं, मैं अपने लोगों के लिए खेला हूं। यहां भी मैं अपने लोगों के लिए ही बैठा हूं। ये मेरा परिवार है और मुझे पता है कि मुझे इन लोगों के साथ लड़ना है।

    वीडियो शेयर करने के साथ कुशाल ने कैप्शन में लिखा कि सिर्फ एक या दो लोग ही हैं, जो इस सीजन को जीतने के लायक हैं, एक रणवीर शौरी और दूसरा यह लड़का (नीरज गोयत) था। वह सच में एक अच्छा लड़का लगता है, लेकिन बिग बॉस की पॉलिटिक्स ऐसी ही है, उन्हें सिर्फ क्रिंग कंटेंट ही पसंद है। नीरज भाई, तुमने दिल जीत लिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 Promo: रणवीर शौरी ने कान पकड़कर मांगी घरवालों से माफी, मुनीषा ने Shivani को लेकर बोल दी ये बात