यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मां का बस चले तो आज ही...' शिवांगी जोशी संग कब शादी करेंगे Kushal Tandon? एक्टर ने कंफर्म किया रिलेशनशिप
पॉपुलर एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे। उनका नाम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से मीडिया में अफवाह थी कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात बरसातें के सेट पर हुई थी और तभी से ये कपल एक दूसरे के प्यार में है। हालांकि अभी तक इस कपल ने पब्लिकली इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था।
अब हाल ही में कुशाल ने सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी है। ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस शिवांगी के साथ अपने रिश्ते को कुबूल किया है। एक्टर ने यहां ना केवल अपना रिश्ता स्वीकार किया बल्कि अपने मैरिज प्लान्स के बारे में भी बात की।
कब शादी करेंगे कुशाल टंडन?
कुशाल ने कहा, “मैं अभी शादी नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं निश्चित रूप से प्यार में हूं। हम इसे बहुत स्लो आगे बढ़ा रहे हैं। मेरी मां मुझे शादीशुदा देखना चाहती हैं और उनका बस चले तो मेरी शादी आज ही करवा दें। और वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है, कभी भी। लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता जो मेरे लिए लड़की ढूंढ़ रहे थे उनकी वो तलाश जरूर खत्म हो गई है।”

(Kushal Tandon/ Instagram)
यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर भड़कने के बाद सरेआम लेडी लव को किस करते दिखे कुशाल टंडन ?
कुशाल टंडन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
कुशाल टंडन का शो बरसाते- मौसम प्यार का इस साल फरवरी में खत्म हुआ था। एक्टर बहुत जल्द एक नए प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,“मेरा शो बरसातें खत्म होने के बाद मैं खुद को बहुत समय दे रहा था। मैं अपने शारीरिक स्वास्थ्य और अपनी फिटनेस पर काम कर रहा था। लेकिन अब मैं कुछ नए प्रोजेक्ट्स लूंगा। मेरे पास वेब शो और टीवी दोनों के लिए ऑफर हैं। देखते हैं क्या होता है।"
खबरें और भी

(Kushal Tandon/ Instagram)
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से पॉपुलैरिटी मिली। वह बालिका वधू और बेकाबू सहित कई शो में भी दिखाई दी हैं। दूसरी ओर, कुशाल टंडन को बेहद, बेबकी, एक हजारों में मेरी बहना है और अन्य शोज में देखा गया था।