Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 की तुलसी का 51 साल का पोता, KSBKBT 2 के ट्विस्ट से इंटरनेट हुआ बेहोश; इस एक्टर ने खोल दिया एकता का प्लान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:14 PM (IST)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आए ट्विस्ट को लेकर फैंस का दिमाग चकरा गया है।  51 साल के एक्टर को स्मृति ईरानी का पोता बनाने के पीछे लॉजिक के बारे में ...और पढ़ें

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ट्विस्ट/ फोटो- Instagram

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ट्विस्ट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर कुछ भी कर सकती हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि ऑडियंस का कहना है। इस बार निर्माता अपने स्टार प्लस के पॉपुलर शो में एक ऐसा ट्विस्ट लेकर आई हैं, जो दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रहा है।

    काफी दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आ रही है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी और मिहिर वीरानी का पोता एंट्री करने जा रहा है। अब शो में आने वाले इस ट्विस्ट को देखकर फैंस का दिमाग चकरा गया है।

    51 साल के एक्टर की दादी बनेंगी तुलसी वीरानी

    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जो एक्टर तुलसी वीरानी के पोते का किरदार निभाने जा रहा है, वह कोई और नहीं, बल्कि खुद आकाशदीप साइगल हैं, जिन्होंने पहले सीजन में 'अंश' का किरदार निभाया था। आकाशदीप, स्मृति ईरानी (Smriti Irani) से उम्र में एक साल बड़े हैं। उनकी उम्र स्क्रीन पर साफ दिख रही है, ऐसे में लोग एकता कपूर के इस तरह का फैसला लेने के पीछे का लॉजिक क्या है, इसे लेकर सवाल कर रहे हैं।

    'अंश' के बेटे का प्रोमो देखकर एक यूजर ने लिखा, "यह कुछ ज्यादा ही बूढ़ा लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अंश ही अंश के बेटे का रोल कर रहा है, लेकिन वह बेटा कम और बाप ज्यादा लग रहा है। ट्रैक अच्छा है, लेकिन बेटा कोई और होता।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अंश का बेटा तो एकलव्य था, वो कहां गायब हुआ है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लौटकर आ रहा है 'तुलसी' का खौफनाक अतीत, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आएगा अभी तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट

    kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2  (3)

    आकाशदीप साइगल ने बताई एकता कपूर की स्ट्रेटेजी

    एक तरफ जहां स्मृति ईरानी से बड़े एक्टर को शो में उनका पोता बनाने पर सवाल उठ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ आकाशदीप साइगल ने उनकी वापसी को लेकर एकता कपूर की क्या स्ट्रेटेजी थी, इसका खुलासा जूम को दिए इंटरव्यू में किया। आकाशदीप ने कहा,

    "यह विकास का एक बड़ा उदाहरण है। बेटे का किरदार निभाना विद्रोह के बारे में था और अब पोता इसी विरासत को आगे बढ़ा रहा है। प्रोफेशनली यह एक शानदार मूव है। जब मुझे एकता कपूर का फोन आया था, उन्होंने मुझे पिच नहीं किया, बल्कि अपना विजन शेयर किया था। हमने एक साथ इतिहास रचा था। हम यह जानते थे कि यह विरासत आगे बढ़ाने वाली बात है। मुझे रियांश बनाकर वापस लाना सिर्फ एक कास्टिंग कॉल नहीं थी, बल्कि वह उनका स्ट्रेटेजिक मूव था।"

    ekta kapoor ksbkbt

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एकता कपूर का यह ट्रैक लाना तो फैंस को पसंद आया है, लेकिन अब देखना यह है कि क्या रियांश बनकर आकाशदीप साइगल फैंस के दिलों में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें- Anupamaa के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, एकता कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन; इस वीक टीवी TRP में हुई खूब उठा-पटक