Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल बाद फिर 'हैवानियत'! 'क्योंकि 2' के सीन ने फैंस को किया हैरान, बेटे के बाद पोते को भी जान से मारेगी तुलसी?

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:21 PM (IST)

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में 25 साल बाद फिर से मैरिटल रेप सीन को रीक्रिएट किया गया है। इस सीन ने ऑडियंस के रोंगट ...और पढ़ें

    25 साल बाद फिर हैवानियत वाला सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    25 साल बाद फिर हैवानियत वाला सीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) टीवी पर राज कर रही है। 25 साल बाद भी इस शो को लेकर कोई क्रेज खत्म नहीं हुआ है, लेकिन एक सीन ने इस वक्त हर किसी के दिल को झकझोरकर रख दिया था।

    दरअसल, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बीते एपिसोड में फिर से मैरिटल रेप सीन को दिखाया गया है। 25 साल पहले भी इस शो में मैरिटल रेप सीन दिखाया गया था जिसने उस वक्त हर किसी को रोंगटे खड़े कर दिए थे। अब फिर से इस सीन को लेकर चर्चा होने लगी है।

    25 साल पुराना सीन रीक्रिएट

    25 साल पहले कल्ट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में जब तुलसी का बेटा अंश, नंदिनी के साथ दरिंदगी करने की कोशिश करता है तो तुलसी उसे बचा लेती है और अपने बेटे को मार देती है। अब 25 साल बाद तुलसी के सामने वही कश्मकश है लेकिन इस बार सामने पोता है।

    यह भी पढ़ें- 'कानूनी तौर पर शो...', तुलसी के बिना बनेगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का स्पिन ऑफ? Smriti Irani ने दिया बयान

    मैरिटल रेप सीन देख हैरान हुई ऑडियंस

    शो के बीते एपिसोड में करण (हितेन तेजवानी) और नंदिनी (गौरी प्रधान) के बेटे पार्थ (सोहिल सिंह झूटी) का असली चेहरा सामने आता है। पार्थ अपनी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने की फिराक में है और इसका पता उसकी पत्नी वैष्णवी (स्वाति शर्मा) को पता चल जाता है। वह तुलसी को इस बारे में बताती है। पार्थ वैष्णवी को खंडाला ले जाता है।

    खबरें और भी

     

    उसके साथ मारपीट करता है और डराता-धमकाता है ताकि वह परिवार के सामने उसका राज न खोले। वह उसे नशीली दवा देता है और जब वह एग्रीमेंट पेपर पर साइन करने से मना करती है, तो वह आपा खो बैठता है और उसके साथ रेप करने की कोशिश करता है। इतने में तुलसी आ जाती है और वह उसे रोकती है। तुलसी कहती है, "बीवी है खिलौना नहीं है। शादी इसलिए नहीं की है ताकि हैवानियत कर सको। पार्थ याद रखना, मैंने अपने बेटे को बहू के लिए जान से मार दिया था और तुझे मारने में मुझे जरा भी संकोच नहीं होगा।"

    यह भी पढ़ें- लौटकर आ रहा है 'तुलसी' का खौफनाक अतीत, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आएगा अभी तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट