Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘शर्म करो आप लोग…’ Bharti Singh को ‘उबली हुई माधुरी’ कहकर बुरे फंसे पैपराजी, यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 05:50 PM (IST)

    कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने मजाकिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पैपराजी के साथ भी उनकी बातचीत की कुछ वीडियो अक्सर वायरल होती है। लेकिन इस ...और पढ़ें

    पैपराजी ने भारती सिंह पर की टिप्पणी (Photo Credit- Instagram)
    पैपराजी ने भारती सिंह पर की टिप्पणी (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. भारती सिंह लाफ्टर शेफ्स 2 को लेकर चर्चा में रहती हैं
    2. अब पैपराजी ने उन्हें उबली हुई माधुरी कह दिया
    3. कॉमेडियन के फैंस ने लगाई फोटोग्राफर की क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारती सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टीवी शोज में अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों का मनोरंजन कॉमेडियन करती हैं। इन दिनों वह कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स 2 को होस्ट करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, वह अपने पॉडकास्ट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खैर, इस बार पैपराजी के एक कमेंट के कारण भारती सुर्खियों में हैं। 

    हाल ही में कुकिंग शो के सेट के बार कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने पैपराजी के लिए पोज दिया। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें माधुरी के नाम से चिढ़ाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स ने इस पर पैपराजी की क्लास लगा दी है।

    पैपराजी ने किया भारती संग मजाक

    इस सप्ताह के लाफ्टर शेफ्स 2 के एपिसोड में सेलेब्स बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार्स के किरदारों में नजर आएंगे। इस खास मौके के लिए भारती ने हम आपके हैं कौन से माधुरी दीक्षित के लुक को कॉपी किया, लेकिन एक फोटोग्राफर ने उन्हें उबली हुई माधुरी कहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बखेड़ा खड़ा हो गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    ये भी पढ़ें- Laughter Chef 2: भारती सिंह के शो को बीच में ही छोड़कर चला गया ये कंटेस्टेंट? नाम सुनकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

    फोटोग्राफर का जवाब देते हुए भारती ने कहा, 'किसने बोला उबली हुई माधुरी दीक्षित? अरे ये देखो, उबले हुए नहीं फ्राई किए हुए हैं। भारती ने तो बात को मजाक में टाल दिया, लेकिन यूजर्स को पैपराजी की यह टिप्पणी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इस वजह से ज्यादातर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए उस शख्स को खरी-खोटी सुनाई है।

    खबरें और भी

    यूजर्स के निशाने पर आए पैपराजी

    अवॉर्ड शो हो, पार्टी या फिर किसी शो की शूटिंग पैपराजी स्टार्स को कवर करने के लिए पहुंच जाते हैं। इस दौरान वह कैमरे के पीछे मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखते भी नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भारती सिंह के साथ भी फोटोग्राफर ने किया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी टिप्पणी खराब लगी। 

    Photo Credit- Instagram

    वीडियो क्लिप देखने के बाद भारती के फैंस का गुस्सा बढ़ गया। एक यूजर ने लिखा, 'क्या अपमानजनक टिप्पणी है! वह सुंदर दिख रही हैं और साड़ी में प्यारी लग रही हैं। एक अन्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इस तरह की टिप्पणी करना बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा बोलने वालों को शर्म आनी चाहिए।' एक तीसरे प्रशंसक ने लिखा, 'मजाक मत उड़ाओ प्लीज, वह सबसे प्यारी, सबसे ईमानदार और असली है।'

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 के बाद ईशा सिंह के लिए घर में सेटल होना बना चुनौती, नहाने के बाद भी ढूंढती थीं माइक