Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lock Upp 2 का हिस्सा बनने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार मेकर्स, इस फेमस चेहरे की होगी एंट्री

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Mar 2023 08:48 AM (IST)

    Lock Upp 2 फेमस रियलिटी शो लॉक अप का दूसरा सीजन बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले है। शो को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक कंटेस्टे ...और पढ़ें

    File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2
    File Photo of Kangana Ranaut from Lock Upp 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट (Kangana Ranaut) का शो 'लॉक अप' का पहला सीजन काफी हिट रहा। इस शो से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स जल्द ही इस शो का दूसरा सीजन लेकर आने वाले हैं। 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) को लेकर अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं।

    एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए जाने वाले इस शो के लिए बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है, जिनमें से कुछ कंफर्म कंटेस्टेंट्स हैं। इसके अलावा एक नाम और सामने आया है, जिसे इस बार कंगना की जेल में देखा जाने वाला है।

    हिट रहा पहला सीजन

    कंगना रनोट द्वारा होस्ट किए जाने वाला पहले सीजन में उन सेलेब्स को लिया गया, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहे। इनमें कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी शामिल रहे। शो का सबसे हाईलाइटिंग प्वाइंट मुनव्वर फारुखी और अंजलि अरोड़ा के बीच बढ़ने वाली नजदीकियां रहीं, तो वहीं सारा अली खान, पायल रोहतगी जैसे कुछ कंटेस्टेंट्स की लड़ाई ने भी शो को भरपूर टीआरपी दी। बहरहाल, अब दूसरे सीजन में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका खुलासा तो शो ऑनएयर होने के बाद पता चलेगा।

    कंगना की जेल में नजर आएगा यह कंटेस्टेंट

    टेलिविजन इंडस्ट्री का फेमस चेहरा माने जाने वाले पारस छाबड़ा को लॉक अप 2 के लिए अप्रोच किया गया है। इसकी बहुत गुंजाइश है कि वह इस शो का हिस्सा बनेंगे। पारस 'स्प्लिट्सविला 5' और 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस ने अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। ऐसे में लॉक अप 2 के मेकर्स उन्हें मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार हैं। शो के मेकर्स की यह पूरी कोशिश है कि वह बिग बॉस की टीआरपी को मात दे सकें।

    खबरें और भी

    कहां ऑनएयर होगा शो?

    लॉक अप का पहला सीजन ओटीटी पर दिखाया गया था। दूसरा सीजन डिजिटल वर्ल्ड की जगह टीवी पर ऑनएयर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लॉक अप 2' को एमटीवी पर ऑनएयर किया जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया सेंसेशन दिव्या अग्रवाल के भी लॉक अप 2 ज्वाइन करने की चर्चा तेज थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को न कह दिया है। वहीं, अगर कंफर्म कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का नाम भी आगे है।

    यह भी पढ़ें: TJMM Day 4: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने मचाया गदर, चौथे दिन रणबीर कपूर की फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

    यह भी पढ़ें: Oscars 2023: ऑस्कर 2023 में नॉमिनेट हुई यह फिल्में और सितारे, लाइव स्ट्रीम से पहले देखें नॉमिनेशन की फुल लिस्ट