यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lock Upp 2: IPL मैच बने एकता कपूर के 'लॉक अप-2' में रोड़ा? इतने महीने आगे बढ़ गया कंगना रनोट का विवादित शो
Lock Upp 2 एकता कपूर और कंगना रनोट के शो लॉक अप के दूसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि ये सीजन काफी डिले हो रहा है। अब हालिया रिपोर्ट् ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Lock Upp 2: एकता कपूर का विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप' का सीजन 1 सफल रहा था। पहले सीजन के विजेता कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बने थे। कंगना रनोट के पहले सफल सीजन के बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुछ महीने पहले ही एकता कपूर ने ये बताया था कि वह 'लॉक अप' 2 के साथ जल्द ही अपने दर्शकों के बीच लौटेंगी। इस सीजन के मिड अप्रैल से ऑन एयर होने की खबरें थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल को देखते हुए 'लॉक अप' 2 के मेकर्स ने अपना विचार बदल दिया है और अब इस सीजन की डेट काफी आगे बढ़ गई है।
IPL की वजह से एकता कपूर ने बदला अपना विचार
पूरे देश भर में IPL 2023 का क्रेज कितना है ये तो हम सभी जानते हैं। आईपीएल मैच के दौरान प्रोड्यूसर्स भी बड़ी-बड़ी फिल्मों को रिलीज करने से बचते हैं। अब निर्माता एकता कपूर भी कुछ ऐसा ही करते हुए नजर आ रही हैं।
बिग बॉस 16 के खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी शेयर की कि लॉक अप 2 आगे बढ़ गया है और सूत्रों की मानें तो अब कंगना रनोट का विवादित शो जून से ऑनएयर हो सकता है। हालांकि, एकता कपूर या मेकर्स की तरफ से अब तक 'लॉक अप' 2 के नए सीजन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
खबरें और भी
कंगना के विवादित शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे
कंगना रनोट के शो 'लॉक अप' 2 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे, इसकी अब तक कोई कन्फर्म लिस्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, बीते सीजन की तरह ही इस सीजन को और भी ज्यादा दिलचस्प और विवादित बनाने के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट को शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।
अब तक सिर्फ अर्शी खान और राखी सावंत ने ई ये कन्फर्म किया है कि वह एकता कपूर के शो का हिस्सा बन रही हैं। इसके अलावा निमृत कौर अहलूवालिया से लेकर प्रियंका चहर चौधरी और एमसी स्टैन जैसे कई सितारों के नाम सामने आए थे, लेकिन दिव्या से लेकर उमर रियाज तक कई लोगों ने ये साफ तौर पर कहा कि वह कंगना के शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।
.jpg)
इसके अलावा इस शो के लिए सौंदर्या शर्मा, यूट्यूबर एमीवे बंटाई का नाम भी इस शो में पार्टिसिपेशन के तौर पर सामने आया है।
पहली बार टीवी पर आएगा 'लॉक अप-2'
बिग बॉस के बाद अब कंगना रनोट का विवादित शो 'लॉक अप' का नया सीजन ओटीटी पर नहीं, बल्कि टीवी पर आएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शो 90 दिन यानी कि तीन महीने का होगा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि एकता कपूर ये शो ZEE TV पर लेकर आएंगी, जिस पर उनका लोकप्रिय शो 'कुंडली भाग्य' ऑन एयर होता है।