यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lock Upp 2: बिग बॉस में हिना खान का भेजा फ्राई करने वाली कंटेस्टेंट की शो में एंट्री, विवादों ने दिलाई पहचान
Kangana Ranaut Reality Show Lock Upp Season 2 Update कंगना रनोट के रियलिटी लॉक अप सीजन 2 का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। शो को लेकर कई अपडेट आ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Reality Show Lock Upp Season 2 Update: कंगना रनोट का रियलिटी शो लॉक अप नए सीजन की तैयारी कर रहा है। कुछ दिनों पहले जानकारी सामने आई थी कि मेकर्स लॉक अप 2 को टीवी पर लॉन्च करेंगे। फैंस भी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब शो के एक कंफर्म कंटेस्टेंट को लेकर जानकारी सामने आई है।
तहलका क्वीन की शो में एंट्री
लॉक अप 2 सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से चर्चा बटोर रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब बिग बॉस की तहलका क्वीन का नाम भी शामिल हो गया है।
हिना खान का किया भेजा फ्राई
बिग बॉस 11 और बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट की नाक में दम करने वाली अर्शी खान एक्ट्रेस कंगना रनोट के शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि, लॉक अप के मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उन्होंने बिग बॉस के सीजन 14 में टीवी एक्ट्रेस हिना खान से खूब पंगे लिए थे।
अर्शी की हर अदा पर फैंस फिदा
अर्शी खान ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि उन्हें रियलिटी शोज बेहद पसंद हैं और अब वो पंगा क्वीन कंगना रनोट का सामना करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अर्शी खान ने बिग बॉस के घर में खूब तहलका नचाया था। अपने बेबाक अंदाज और दूसरों पर छींटा-कशी करने की उनकी अदा ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
खबरें और भी

विवादों ने दिलाई पहचान
अर्शी खान बिग बॉस की ऐसी कंटेस्टेंट रही थीं, जिनका नाम ही विवादों के कारण हुआ था। प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट में फंसने से लेकर शादी तक, अर्शी ने जिंदगी के हर कदम पर कॉन्ट्रोवर्सी झेली। यहां तक कि बिग बॉस 11 में उन्होंने अपने परिवार को लेकर विवादित बयान दे दिया था, जिसके बाद उनकी मां को मीडिया में आकर बेटी के खिलाफ बयान जारी करना पड़ा था।
View this post on Instagram
खुलेंगे अर्शी के गहरे राज
कंगना रनोट के शो लॉक अप का कॉन्सेप्ट है कि शो में बने रहने के लिए आपको अपने राज सबके सामने खोलने पड़ेंगे। शो में बचने का सिर्फ यही तरीका है क्योंकि यहां बिग बॉस की तरह वोटिंग का सहारा नहीं मिलता। ऐसे में अगर अर्शी खान लॉक अप सीजन 2 में हिस्सा बनती हैं तो दर्शकों को काफी कुछ उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जानने को मिलेगी।
View this post on Instagram