यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lock Upp 2: फिर कंगना रनोट की जेल में कंटेस्टेंट पीसेंगे चक्की? एकता ने बताया- शो लौटने में कितने दिन बाकी
Lock Upp 2 को लेकर एक लंबे समय से चर्चा है। पहले सफल सीजन के बाद हर कोई Kangana Ranaut के विवादित रियलिटी शो के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहा था लेकिन क ...और पढ़ें

HighLights
- जल्द आएगा कंगना रनोट का लॉक अप 2
- एकता कपूर ने बताया कब आएगा लॉक अप सीजन 2
- फिर क्वीन बनकर कंगना कंटेस्टेंट का करेंगी जीना दुश्वार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर के विवादित रियलिटी शो लॉक अप के सीजन 2 के लौटने का दर्शक एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट पर आया मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अंजलि अरोड़ा स्टारर शो का पहला सीजन काफी हिट हुआ था।
लॉक अप सीजन 1 की होस्टिंग की कमान क्वीन कंगना रनोट ने संभाली थी और करण कुंद्रा ने खतरनाक टास्क देकर जेल में बंद कंटेस्टेंट से रोटी और पानी के लिए खूब चक्की पिसवाई थी।
पहले सफल सीजन के बाद लॉक अप 2 को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था, शो में पार्टिसिपेट के तौर पर कई सितारों के नाम भी सामने आ गए थे। लॉक अप सीजन 2 जल्द ही ऑडियंस के बीच लौट रहा है, इस पर अब मुहर लग चुकी है और कब ये शो प्रसारित होगा इसकी डिटेल्स भी सामने आ चुकी है।
लॉक अप में फिर बंद होंगे कंटेस्टेंट
लॉक अप 2 को लेकर एकता कपूर ने अपने फैंस को बीते साल ये तो बताया था कि वह इस रियलिटी शो का दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं, लेकिन कब लाएंगी ये उन्होंने कन्फर्म नहीं किया था। लगातार बज के बाद लॉक अप सीजन 2 जब नहीं आया तो दर्शक भी थोड़ा उदास हो गए थे। अब हाल ही में खुद एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने ये कन्फर्म किया कि वह लॉक अप 2 लेकर जल्द लौटेंगी।
यह भी पढ़ें: Abhishek Malhan इस फेमस शो में करेंगे करण कुंद्रा को रिप्लेस, बॉलीवुड की इस हसीना संग नजर आएंगे Youtuber?
निर्माता एकता कपूर बीते दिनों अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन की होली पार्टी में शुमार हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने सामने खड़ी ऑडियंस से ये वादा किया कि अब से छह महीने में वह लॉक अप (Lock Upp 2) लेकर हाजिर होंगी।
खबरें और भी
#LockUpp2 is coming, confirms #EktaKapoor just wait 6 months pic.twitter.com/B924sCVWHy
— The Khabri (@TheKhabriTweets) March 25, 2024
कंगना रनोट होंगी लॉक अप 2 का हिस्सा?
कंगना रनोट ने लॉक अप सीजन 1 के साथ पहली बार होस्टिंग की कमान संभाली थी। हालांकि, वह सेकंड सीजन में भी क्वीन बनकर जेल में बंद कैदियों को हुक्म देंगी या नहीं, इसको लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल कंगना रनोट (Kangana Ranaut) राजनीति में अपनी एक नई पारी खेलने जा रही हैं, ऐसे में ये मुश्किल ही है कि वह लॉक अप के सीजन 2 का हिस्सा बनें। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि लॉक अप का सीजन 2 ओटीटी पर नहीं, बल्कि टीवी पर आएगा।