Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अपने 'कर्ण' को याद कर फूट-फूटकर रोए महाभारत के 'अर्जुन', वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

    Updated: Wed, 15 Oct 2025 04:58 PM (IST)

    पंकज धीर के निधन ने उनके करीबी दोस्त और महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा चुके अभिनेता फिरोज खान को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। उन्होंने हाल ही में ...और पढ़ें

    पंकज धीर को याद कर रो पड़े महाभारत के 'अर्जुन'/ फोटो- Instagram

    पंकज धीर को याद कर रो पड़े महाभारत के 'अर्जुन'/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. पंकज धीर के निधन से टूटा उनके फैन का दिल

    2. वीडियो शेयर कर रो पड़े 'महाभारत' के 'अर्जुन'

    3. स्कूल के दिनों को याद कर निकले आंखों से आंसू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंकज धीर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से कैंसर से जूझते हुए अभिनेता ने 68 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले 40 सालों में पंकज धीर ने बॉलीवुड और टीवी पर कई अलग-अलग पावरफुल भूमिका निभाकर फैंस का दिल जीता।

    अभिनेता को मुख्य रूप से 'महाभारत' में 'कर्ण' के किरदार के लिए जाना जाता है। इस भूमिका में उन्होंने फैंस के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है। उनके निधन के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच ही अब 'महाभारत' में 'अर्जुन' का किरदार निभा चुके और पंकज धीर के करीबी दोस्त फिरोज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर निश्चित रूप से फैंस का दिल पसीज जाएगा।

    महाभारत के 'अर्जुन' का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने दोस्त पंकज धीर के निधन के बाद हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें भी नम हो चुकी हैं। वह उन्हें याद करते हुए कहते हैं,

    यह भी पढ़ें- Pankaj Dheer Death: 'महाभारत' में कर्ण बनने के लिए पंकज धीर को मिली इतनी फीस, एक एपिसोड के लिए वसूलते थे इतनी रकम!

    "बहुत ही हैवी हार्ट से मुझे आपको ये बताना पड़ रहा कि मेरे करीबी दोस्त पंकज धीर हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए हैं। वह हर तरीके से एक जेंटलमैन थे। सबसे खूबसूरत चीज ये है कि सबकुछ जानते हुए भी अपने आसपास के लोगों के लिए मुस्कुराते रहते थे। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे पीगी पीडी। आपकी तरह एक अच्छा व्यक्ति बहुत ही कम देखने को मिलता है। मैं तुम्हें सलाम करता हूं, उस हर चीज के लिए जो हमने साथ में की है, जितना भी काम हमने साथ में किया है। स्कूल में क्रिकेट खेलने से लेकर 'महाभारत' में साथ में काम करने तक। लव यू पंकज धीर और मैं आपको हमेशा मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे"।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by ARJUN FEROZ KHAN (@arjunferoz)

    सोशल मीडिया पर फैंस ने दी श्रद्धांजलि

    फिरोज खान की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस उन्हें खुद को संभालने के लिए कह रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सर आज सुबह ही मैं महाभारत देख रहा था, उनके निधन की खबर बहुत ही दर्दनाक है। हमारे अर्जुन आप अपना ध्यान रखिये। आज हमने अपने कर्ण को खो दिया है"।

    pankaj dheer

    दूसरे यूजर ने लिखा, "बहुत दुख हुआ यह जानकर मेरे पसंदीदा कैरेक्टर थे कर्ण पंकज धीर"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ दिनों पहले ही आप पंकज सर और पुनीत सर फराह मैम के कुकिंग शो में दिखाई दिए थे, अचानक ये क्या हो गया"। महाभारत का निर्देशन बी आर चोपड़ा ने किया था।

    यह भी पढ़ें- Pankaj Dheer Death: मूंछों की खातिर छोड़ा था बड़ा किरदार, जब पंकज धीर को डायरेक्टर ने कहा था Get Out