Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat का दुर्योधन बनकर रातोंरात चमक गया था ये एक्टर, बन चुका है TV का 'कंस मामा', अब कहां हैं?

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 01:42 PM (IST)

    साल 2013 में आया महाभारत काफी पॉपुलर हुआ था। शो में दुर्योधन की भूमिका जिस एक्टर ने निभाया था वो पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे से गायब था। चलिए आपको ब ...और पढ़ें

    महाभारत में दुर्योधन बन मशहूर हुआ था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    महाभारत में दुर्योधन बन मशहूर हुआ था एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2013 की महाभारत में दुर्योधन बन हुए थे मशहूर
    2. टीवी के कंस मामा बनकर भी मचा चुके हैं धमाल
    3. बड़े पर्दे पर एक और पौराणिक किरदार में आएंगे नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2013 में टेलीकास्ट हुआ पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) अब तक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक है। अर्जुन हो या फिर कृष्ण हो... इन पौराणिक किरदारों को निभाने वाले सभी कलाकार हमेशा-हमेशा के लिए दर्शकों के दिलों में बस गए। इनमें से एक नाम दुर्योधन (Mahabharat Duryodhan) का भी है। 

    महाभारत में दुर्योधन का किरदार एक्टर और मॉडल अर्पित रांका (Arpit Ranka) ने निभाया था। वह महाभारत से पहले जय श्री कृष्ण (Jai Shri Krishna) शो और कई साउख फिल्मों में काम भी कर चुके थे, लेकिन उन्हें असली पहचान महाभारत में दुर्योधन की भूमिका से मिली थी। इस शो में उनका दमदार अभिनय प्रदर्शन था। 

    किरदार के लिए बढ़ाया था वजन

    दुर्योधन का किरदार निभाने के लिए अर्पित रांका ने अपने सिक्स पैक्स को कम कर वजन बढ़ाया था। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अभिनेता ने कहा था, "मैं एक मॉडल था, इसलिए मैं बहुत दुबला-पतला था। मुझे लगा कि मेरा दुबला शरीर मेरे किरदार को विश्वसनीय नहीं बना पाएगा और लोग उसे गंभीरता से नहीं लेंगे, क्योंकि वह एक राजा और योद्धा है। इसलिए मैंने अपने सिक्स पैक्स कम कर लिए।"

    यह भी पढें- Mahabharat की 'गांधारी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 12 साल बाद कहां और क्या कर रहीं?

    Mahabharat Duryodhan Arpit

    Photo Credit - Instagram

    दुर्योधन बने थे टीवी के कंस मामा

    राजस्थान के रहने वाले 41 साल के अर्पित रांका को सिर्फ महाभारत नहीं बल्कि राधा कृष्णन में कंस मामा की भूमिका के लिए भी खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके अलावा वह चंद्र नंदिनी, संकट मोचन महाबलि हनुमान, ब्रह्मराक्षस, देवी आदि पराशक्ति और जय कन्हैया लाल जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अजय देवगन की हिट फिल्म भोला में भी काम किया है। इसके अलावा वह पिछले 17 सालों से साउथ सिनेमा में भी एक्टिव हैं।

    खबरें और भी

    Kannappa Actor

    Photo Credit - Instagram

    इस फिल्म में नजर आएंगे 'दुर्योधन'

    अर्पित रांका को  आखिरी बार अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म भोला में देखा गया था। उन्होंने इसमें भूरा का किरदार निभाया था। अब वह फिर से एक बड़ी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं, वो भी पौराणिक फिल्म में। वह अपकमिंग तेलुगु मूवी कन्नप्पा (Kannappa) में काला मुखि का किरदार निभाएंगे। फिल्म के ट्रेलर में उनकी नेगेटिव कैरेक्टर को फिर पसंद किया गया है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

    यह भी पढ़ें- 'उसे मुझसे कोई नहीं बचा सकता...', Mahabharat के भीम ने Ranveer Allahbadia को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल