Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat की 'गांधारी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 12 साल बाद कहां और क्या कर रहीं?

    Updated: Mon, 19 May 2025 03:01 PM (IST)

    2013 में आया पौराणिक शो महाभारत (Mahabharat) के सभी कलाकार अपने किरदारों की वजह से मशहूर हो गए जिसमें से एक गांधारी (Gandhari) भी हैं। गांधारी का रोल ...और पढ़ें

    कहां हैं महाभारत की गांधारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कहां हैं महाभारत की गांधारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2013 में स्टार प्लस पर आया था महाभारत शो
    2. 80 दशक वाले महाभारत से ज्यादा पॉपुलर हुआ था शो
    3. टीवी एक्ट्रेस ने निभाया था गांधारी का किरदार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में बीआर चोपड़ा ने महाभारत (Mahabharat) शो बनाया था जो खूब पॉपुलर हुआ था। इसके बाद 2013 में महाभारत का शो आया जो 1988 वाले शो से भी ज्यादा चर्चित रहा था। इस शो के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका से लोगों का दिल जीत लिया था।

    स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले महाभारत शो में चाहे अर्जुन का किरदार निभाने वाले शहीर शेख हों या फिर भगवान कृष्ण बने सौरभ राज जैन हों, इन कलाकारों को आज भी उनके किरदारों की वजह से जाना जाता है। महाभारत के मेन कैरेक्टर्स में एक नाम गांधारी का भी है।

    गांधारी बनकर हुईं मशहूर

    2013 में टेलीकास्ट हुए महाभारत में गांधारी का किरदार रिया दीपसी (Riya Deepsi) ने निभाया था। उन्हें महाभारत में अपनी परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा गया। दिलचस्प बात यह थी कि यह उनका डेब्यू शो था और वह इसी से स्टार बन गई थीं।

    Riya Deepsi

    इन टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं रिया

    महाभारत के बाद रिया की किस्मत बदल गई। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया जिसमें सबसे ज्यादा शोज हिस्टोरिकल रहे हैं। रिया ने माता की चौकी, भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, रजिया सुल्तान और बेगुसराय जैसे शोज में अपनी अदाकारी दिखाई है। वह हिट टीवी शो पोरस शो में भी नजर आईं। उन्होंने एलेक्जेंडर की पत्नी का किरदार निभाया था। हिस्टोरिकल टीवी शोज के अलावा रिया वेब सीरीज में भी एक्टिव हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टीवी की Mahabharat के 'भीम' ने एशियन गेम्स में लहराया था तिरंगा, भारत को दिलाया था गोल्ड मेडल

    शिव शक्ति की मनसा बनीं गांधारी

    रिया दीपसी ने इट हैपेंड इन कलकत्ता और बी सेफ में कम किया है। साल 2018 में रिया ने राजपाल यादव स्टारर फिल्म भागते रहो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल, वह पौराणिक शो शिव शक्ति में माता मनसा देवी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अभी तक पौराणिक या फिर हिस्टोरिकल टीवी शोज ही किए हैं। वह जल्द ही स्वाईप क्राइम में दिखाई देंगी जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    रिया दीपसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 30 लोग फॉलो करते हैं। वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज से फैंस का ध्यान खींचती हैं।

    यह भी पढ़ें- 'उसे मुझसे कोई नहीं बचा सकता...', Mahabharat के भीम ने Ranveer Allahbadia को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल