विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी की Mahabharat के 'भीम' ने एशियन गेम्स में लहराया था तिरंगा, भारत को दिलाया था गोल्ड मेडल

Published: Wed, 11 Dec 2024 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 11 Dec 2024 07:54 AM (GMT+05:30)

Mahabharat Bheem छोटे पर्दे के माइथोलॉजिकल शो महाभारत ने अपने समय में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। निर्देशक बी ...और पढ़ें

महाभारत टीवी सीरियल के भीम (Photo Credit- Jagran)
महाभारत टीवी सीरियल के भीम (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. 80 के दशक में टीवी पर आई थी महाभारत
  2. भीम के किरदार में चर्चा में रहे थे प्रवीण कुमार सोभती
  3. इस गेम्स में भारत को दिया था गोल्ड मेडल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबी चौड़ी कद-काठी और बुलंद आवाज के जरिए दिवंगत अभिनेता प्रवीण कुमार सोभती (Praveen Kumar Sobhati ने महाभारत के भीम के रूप में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। जितनी शिद्दत से उन्होंने इस भूमिका को अदा किया था, उसे आज भी याद किया जाता है। 

बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) के जरिए प्रवीण को सिनेमा जगत में एक नई पहचान मिली थी। लेकिन इससे पहले वह खेल जगत में भारत का नाम रोशन कर चुके थे और कई गेम्स में मेडल जीतकर देश को गौरवशाली महसूस कराया। आइए जानते हैं कि स्पोर्ट्स में प्रवीण कुमार सोभती का करियर कैसा रहा था

गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे प्रवीण 

महाभारत के भीम के लिए प्रवीण कुमार सोभती को आज भी याद किया जाता है। हालांकि, 1960 से लेकर 1970 के दशक में एक दिग्गज भारतीय एथलीट के तौर पर उनकी पहचान किसी से छिपी नहीं रही। प्रवीण ने महाभारत से पहले ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर सुर्खियां बटोरी थीं। 

ये भी पढ़ें- Juhi Chawla Birthday: बी.आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में एक्ट्रेस को मिला था रोल, ये बात सुन ठुकरा दिया ऑफर

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
  • एशियंस गेम्स 1966 - गोल्ड मेडल विनर (डिस्कस थ्रो) और ब्रॉन्ज मेडल (हैमर थ्रो)

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 1966-  सिल्वर मेडल विनर (हैमर थ्रो)

  • एशियंस गेम्स 1970- गोल्ड विनर (डिस्कस थ्रो)

  • एशियंस गेम्स 1974- सिल्वर मेडल विनर (डिस्कस थ्रो)

  • समर ओलंपिक 1968-1972 भारत का किया प्रतिनिधित्व 

इस तरह से करीब 14 साल के स्पोर्ट्स करियर में प्रवीण कुमार सोभती ने अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। भारत के प्रमुख एथिलेटिक्स की सूची में आज भी उनका नाम शामिल होता है। 

बॉलीवुड में भी प्रवीण ने अजमाया था हाथ

छोटे पर्दे पर बतौर एक्टर अपनी धाक जमाने के बाद प्रवीण कुमार सोभती ने हिंदी सिनेमा में भी अपनी किस्मत अजमाई थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन सहित इंडस्ट्री के कई दिग्गज एक्टर्स के संग स्क्रीन शेयर की थी। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने करीब 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था, जिनमें से कुछ चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं- 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक
  • शहंशाह 

  • लोहा 

  • आज का अर्जुन

  • अजूबा

  • घायल 

  • बीस साल बाद

  • एलान-ए-जंग

इस टीवी सीरियल के लिए भी हुए पॉपुलर

दूरदर्शन की महाभारत बतौर एक्टर प्रवीण कुमार सोभती के लिए करियर डिफाइनिंग साबित हुई थी। इसके बाद 2000 के दशक में उन्होंने रघुवीर यादव के पॉपुलर कॉमेडी शो चाचा चौधरी में साबू की भूमिका को निभाया था।

इस टीवी शो के लिए प्रवीण को काफी लोकप्रियता मिली थी। बता दें कि सिनेमा और खेल जगत के इस दिग्गज ने साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ये भी पढ़ें- Do Patti: टीवी से सिनेमा में Shaheer Sheikh ने मारी एंट्री, देरी से डेब्यू की बताई असली वजह 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।