Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Roopa Ganguly Arrested: गिरफ्तार हुईं महाभारत में द्रौपदी बन चुकीं रूपा गांगुली, रात भर किया था विरोध प्रदर्शन

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:42 PM (IST)

    जानी-मानी अदाकारा रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) गिरफ्तार हो गई हैं। महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं रूपा गांगुली को गुरुवार की सुबह गिर ...और पढ़ें

    गिरफ्तार हुईं महाभारत फेम एक्ट्रेस रूपा गांगुली। फोटो क्रेडिट- एक्स
    गिरफ्तार हुईं महाभारत फेम एक्ट्रेस रूपा गांगुली। फोटो क्रेडिट- एक्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जानी-मानी अदाकारा और भाजपा नेता रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) मुश्किल में फंस गई हैं। गुरुवार की सुबह अभिनेत्री को पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद रूपा ने इस पर अपना पहला बयान भी दे दिया है।

    हुआ यूं कि बुधवार को कोलकाता के बांसद्रोणी में खुदाई करने वाली मशीन की चपेट में आने से एक 14 साल के स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में रूपा गांगुली ने विरोध प्रदर्शन किया। वह बीती शाम से बांसड्रोनी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं जिसके बाद सुबह-सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी पर बोलीं रूपा गांगुली

    कोलकाता पुलिस रूपा गांगुली को अलीपुर पुलिस कोर्ट लॉकअप में लेकर आई। यहां अभिनेत्री ने अपनी गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है। मीडिया से से बातचीत में रूपा गांगुली ने कहा, "मैंने किसी को परेशान नहीं किया। मैंने किसी के काम में बाधा नहीं डाली। मैं वहां शांति से बैठी थी ताकि उस लड़के की हत्या करने वालों को पकड़ा जाए।"

    यह भी पढ़ें- Nextion को करीना कपूर के सॉन्ग पर नाचते देखना Karishma Kapoor को नहीं लगा अच्छा, एक्ट्रेस ने छोड़ा शो?

    बच्चे की मौत से गुस्से में थीं रूपा

    इस मामले में कोलकाता पुलिस ने रूपा गांगुली पर काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद रूपा गांगुली पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक- इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए हैं, पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महाभारत एक्ट्रेस पुलिस स्टेशन पहुंचीं, उन्होंने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया, उन्हें पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    खबरें और भी

    काम में बाधा बन रही थीं रूपा?

    पुलिस ने कहा कि हमने उनसे कहा कि यह संभव नहीं है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अगर किसी को कोई समस्या है तो वे राहत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। वह धरने पर बैठ गईं और बार-बार अनुरोध के बावजूद वहां से नहीं हटीं, जिससे पुलिस स्टेशन के काम में बाधा उत्पन्न हुई। इसलिए उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें- The Delhi Files Release Date: सस्पेंस खत्म! अब खुलेगा बंगाल का चैप्टर, 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट OUT