Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat के दुर्योधन का बेटा नहीं बन पाया सुपरस्टार, टीवी पर निभा चुका है श्रीराम का किरदार

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 04:42 PM (IST)

    Puneet Issar Son बी आर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन का नेगेटिव रोल प्ले करने वाले एक्टर पुनीत इस्सर को भला कौन भूल सकता है। सिनेमा जगत के दिग्गज अभि ...और पढ़ें

    पुनीत इस्सर का बेटा कौन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    पुनीत इस्सर का बेटा कौन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. स्टार नहीं बन पाया पुनीत इस्सर का बेटा
    2. इन टीवी शो के लिए फेमस हैं सिद्धांत इस्सर
    3. शो में निभा चुके हैं भगवान श्रीराम की भूमिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाभारत (Mahabharat) को भला कौन भूल सकता है। निर्देशक बी आर चोपड़ा के इस माइथोलॉजिकल शो के साथ-साथ इसकी कास्ट भी क्लट मानी जाती है। टीवी की महाभारत में अभिनेता पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने दुर्योधन का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली। 

    आज हम आपको पुनीत के बेटे और एक्टर सिद्धांत इस्सर (Puneet Issar Son) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिनेमा जगत में अपने पिता की तुलना में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाए। आइए एक नजर उनके करियर पर डालते हैं। 

    सिद्धांत इस्सर नहीं बन पाए सुपरस्टार 

    पुनीत इस्सर ने बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई है। सिर्फ टीवी शोज ही नहीं, बल्कि कई शानदार मूवीज में खलनायक के तौर पर पुनीत ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी। उनके बेटे सिद्धांत इस्सर ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई। छोटे पर्दे तक तो उन्होंने खूब नाम कमाया, लेकिन बॉलीवुड में उनको अपने हुनूर का प्रमाण देने का अब तक मौका नहीं मिल पाया है।

    ये भी पढ़ें- गुमनामी के साये में Mahabharat के 'धृतराष्ट्र', देश को छोड़ विदेश में बना लिया आशियाना 

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    लंबे समय से सिद्धांत इस्सर टीवी शोज में अपनी कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। इतना ही नहीं पिता की तरह वह रंगमंच के कार्यक्रम में अहम किरदार निभाते हुए देखे जाते हैं। नई दिल्ली की मशहूर लवकुश रामलीला मंचन में भी सिद्धांत कई बार नजर आ चुके हैं। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    स्कूल और कॉलेज से उन्होंने एक्टिंग के फील्ड में रूचि दिखाई। इसके बाद सिद्धांत इस्सर ने लंदन स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने भारतीय टीवी जगत में खूब शोहरत हासिल की, लेकिन सिनेमा का चार्म अभी भी उनसे काफी दूर है। 

    सिद्धांत के पॉपुलर शो

    • महिमा माता वैष्णो देवी

    • शिव शक्ति- तप, त्याग, तांडव

    • शैतानी रस्में

    इस शो में बने थे श्रीराम

    सिद्धांत इस्सर सिर्फ रंगमंच के कार्यक्रम ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी भगवान श्रीराम की भूमिका को निभा चुके हैं। दरअसल डीडी नेशनल के माइथोलॉजिकल धारावाहिक महिमा माता वैष्णो देवी में सिद्धांत ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार अदा किया था। 

    ये भी पढ़ें- 38 साल से सिनेमा में राज कर रही है ये एक्ट्रेस, पर्दे पर बन चुकी है Mahabharat की द्रौपदी