Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahabharat का 'अभिमन्यु' विदेश में बना बिजनेसमैन, पर्दे पर निभाया था अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल?

    Updated: Sun, 25 May 2025 03:49 PM (IST)

    Mahabharat Cast Abhimanyu बी आर चोपड़ा की महाभारत की कास्ट को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है। आज हम आपको टीवी की महाभारत में अभिमन्यु की भूमिका नि ...और पढ़ें

    महाभारत में कौन था अभिमन्यु (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
    महाभारत में कौन था अभिमन्यु (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

    HighLights

    1. महाभारत का अभिमन्यु अब कहां
    2. बिग बी के बचपन का निभाया था रोल
    3. विदेश में मोटा पैसा छापता है ये एक्टर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीब 4 दशक पहले निर्देशक बी आर चोपड़ा ने महाभारत नामक कल्ट धारावाहिक बनाया था, जो आज भी फैंस के दिलों बसा हुआ है। इस माइथोलॉजिकल शो की स्टार कास्ट (Mahabharat Cast) भी खूब चर्चित रही है। इसी आधार पर आज हम आपको महाभारत शो में अभिमन्यु की भूमिका निभाने वाले एक्टर  (Mahabharat Abhimanyu Role Actor) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन में ही स्टार बन गया था। 

    बड़े पर्दे पर महानायक अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल प्ले करने वाला ये अभिनेता मौजूदा समय में विदेश में मोटा पैसा छापता है। आइए इस स्टार के बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं। 

    कहां गुम है महाभारत का अभिमन्यु?

    लंबे समय से हम आपको भारत के पॉपुलर शो की स्टार कास्ट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आज महाभारत के अभिमन्यु के बारे में चर्चा हो रही है। दरअसल बी आर चोपड़ा की महाभारत में एक्टर मयुर राज वर्मा (Mayur Raj Verma) ने अभिमन्यु के किरदार को अदा किया था।

    ये भी पढ़ें- Mahabharat का अश्वत्थामा अब है कहां? साउथ की फिल्मों में बनता है खूंखार विलेन

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। लेकिन मयुर बचपन से सिनेमा जगत का बड़ा नाम रहे हैं। जिसका कारण कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के बचपन की भूमिका निभाना रहा। 

    गौर किया जाए मयुर राज वर्मा के मौजूदा हाल की तरफ तो वह अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहते हैं। देश और एक्टिंग के फील्ड को अलविदा कहकर उन्होंने विदेश में अपना खास मुकाम बिजनेस की दुनिया में बनाया है। दरअसल मयुर अपनी पत्नी नूरी के साथ एक रेस्टोरेंट चलाते हैं, जिसका नाम इंडियाना रेस्टोरेंट है।

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक

    इसके जरिए से वह खूब पैसा कमाते हैं और सक्सेसफुल बिजनेसमैन के तौर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी आपको तमाम मीडिया रिपोर्ट्स और आईएमडीबी की तरफ से मिल जाएगी। जिक्र करें मयुर के परिवार के बारे में तो उन्होंने शानदार एक्टिंग करियर के दौरान नूरी के साथ शादी रचाई। इनके दो बच्चे भी हैं, जो माता-पिता के साथ रहते हैं। 

    खबरें और भी

    बचपन में बने थे अमिताभ बच्चन

    महाभारत से पहले मयुर राज वर्मा को फिल्मों में जूनियर बिग बी बनने की वजह से शोहरत मिली थीं। उन्होंने अमिताभ की कई सुपरहिट मूवीज में उनके बचपन का रोल प्ले किया था, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

    • मुकद्दर का सिकंदर

    • लावारिश

    • शराबी

    इसके अलावा दिलीप कुमार और जीतेंद्र की फिल्म धर्म अधिकारी में भी वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे।

    ये भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में बने थे महाभारत के बलराम, 'राधाकृष्ण' के 'रावण' को पहचाना क्या?