Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mannara Chopra के इश्क में डूबे Abhishek Kumar, लीक हुई रोमांटिक फोटोज, फैंस बोले- 'मुनव्वर की जली ना'

    Updated: Tue, 06 Feb 2024 09:00 AM (IST)

    बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) खत्म होने के बाद एक और सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। वहीं मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और अभिषे ...और पढ़ें

    मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की रोमांटिक फोटोज वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार की रोमांटिक फोटोज वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार की बाहों में मनारा चोपड़ा
    2. अभिषेक-मनारा की रोमांटिक फोटोज वायरल
    3. बिग बॉस 17 के बाद चंडीगढ़ में हैं दोनों

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mannara Chopra and Abhishek Kumar Photos: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' (Bigg Boss Season 17) भले ही खत्म हो गया है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के प्रति फैंस का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। शो खत्म होने के बाद अच्छे दोस्त रहे मनारा और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने एक-दूसरे से मुलाकात तक नहीं की, दूसरी ओर वह उस शख्स के साथ रोमांटिक करती नजर आईं जिनके साथ उनकी खूब खिटपिट हो चुकी है।

    बिग बॉस के घर में मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) और मुनव्वर फारूकी के बीच चाहे जितनी भी लड़ाई हुई हो, लेकिन उनका एक-दूसरे के लिए हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। कई बार उनका साथ में नाम भी जोड़ा गया। अब शो खत्म होने के बाद मनारा, मुनव्वर नहीं बल्कि अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ इश्क लड़ाने को लेकर चर्चा में हैं।

    अभिषेक और मनारा की रोमांटिक फोटो लीक

    बिग बॉस से निकलने के बाद मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार चंडीगढ़ में हैं। दोनों एक अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ने अभी तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन चंडीगढ़ में सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर अभिषेक और मनारा की लेटेस्ट रोमांटिक फोटोज सामने आई हैं। 

    मनारा के प्यार में खोए अभिषेक

    फोटोज में अभिषेक और मनारा को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। अभिषेक ने मनारा को साइड से पकड़ रखा है और उन्हें प्यार भरी निगाहों से निहार रहे हैं। पिंक साड़ी और झुमकों में मनारा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमल मेकअप से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, अभिषेक डेनिम लुक में हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को देख लगता है कि मनारा और अभिषेक का म्यूजिक वीडियो बहुत ही रोमांटिक होने वाला है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यह भी पढ़ें- Pooja Bhatt से मिलने के लिए बेकरार हैं Mannara Chopra, खास नोट लिख बांधे तारीफों के पुल

    फैंस को पसंद आई मनारा और अभिषेक की जोड़ी

    इन तस्वीरों को देख लोग अभिषेक और मनारा की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में कहा, "ओह माय गॉड। दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं। लवली।" एक ने मुनव्वर फारूकी का नाम लेते हुए कहा, "मुनव्वर की जली ना।" एक फैन ने लिखा, "दोनों साथ में क्यूट लगते हैं। उम्मीद करता हूं कि दोनों एक-दूसरे को डेट करें।" एक ने कहा, "उफ्फ्फ... क्या जोड़ी है। मनारा, अभिषेक के साथ ज्यादा क्यूट लगती है।"

    यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 17' के बाद Abhishek Kumar की बाहों में दिखीं Mannara Chopra, चंडीगढ़ से दोनों की तस्वीरें हुईं वायरल