Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shoaib Ibrahim Happy Birthday: पति शोएब के जन्मदिन पर दीपिका ने लिखी दिल की बात, बोलीं- हर दुआ में आपका नाम है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 05:47 PM (IST)

    Dipika Kakar Wish Shoaib Ibrahim शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के जन्मदिन पर एक्टर की वाइफ दीपिका कक्कड़ ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है। ए ...और पढ़ें

    Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Post Photo Credit Instagram
    Shoaib Ibrahim Dipika Kakar Post Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. शोएब इब्राहिम आज अपना 38वां जन्मदन मना रहे हैं।
    2. वाइफ दीपिका कक्कड़ ने उन्हें खास अंदाज में विश किया।
    3. जल्द दीपिका और शोएब इब्राहिम पेरेंट्स बनने वाले हैं।

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Dipika Kakar Wish Shoaib Ibrahim: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) 20 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म जन्म 20 जून 1984 को भोपाल में हुआ था।

    सालों पहले छोटे-से शहर से निकलकर काफी स्ट्रगल के बाद पर्दे पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई । जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर की वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया है।

    दीपिका कक्कड़ ने किया विश

    एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़  (Dipika Kakar) ने शोएब (Shoaib) की एक फोटो शेयर की है, जिसमे दोनों कपल के चेहरे पर केक लगा नजर आ रहा है। इसी के साथ उन्होंने बेहद प्यार भरा मैसेज भी लिखा, हर दुआ में आपका नाम है ... अल्फाजों से बढ़ा कुछ नहीं है, यह समझाने के लिए कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं ... और समय के साथ आपकी मोहब्बत ने मेरी जिंदगी को सिर्फ और ज्यादा खूबसूरत बनाया है... और अब ये सफर साथ और ज्यादा खूबसूरत होने वाला है येस पापा बनने वाले हैं... आपको एक पिता के रूप में देखने का इंतजार नहीं कर सकती.. आप सबसे अच्छे बेटे रहे हैं । सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे पति और अब इंशाअल्लाह आप सबसे अच्छे पिता होंगे ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dipika (@ms.dipika)

    जल्द पेरेंट्स बनने वाले है दीपिका-शोएब

    दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर भी जल्द किलकारियां गुजने वाली है। यह कपल जुलाई में अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं । जुलाई के तीसरे-चौथे हफ्ते में उनकी ड्यू डेट है। कपल अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें, दीपिका और शोएब की लव स्टोरी 'ससुराल सिमर का' के सेट शुरू हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, आखिरकार 22 फरवरी 2018 को वे शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के पांच साल बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले है ।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)