यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'समझा के आए हैं देखते हैं अब...' Bigg Boss के घर से बाहर आते ही बहू Ankita Lokhande को लेकर बदले सास के सुर
Ankita Lokhande And Ranjana Jain बिग बॉस सीजन 17 के फैमिली वीक में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां पहुंची। दोनों ने शो में अपने बच्चों के साथ एक र ...और पढ़ें

HighLights
- बिग ब़ॉस में पहुंची थी अंकिता लोखंडे की सास
- शो से बाहर आने के बाद बहू को लेकर क्या बोलीं रंजना जैन
- सास के बहू अंकिता को लेकर बदले सुर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ankita Lokhande And Ranjana Jain: 'बिग बॉस 17' जनवरी के आखिर में खत्म होने जा रहा है। यह शो अब फिनाले की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। इस सीजन में टीवी की फेमस जोड़ी अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) को देखा जा रहा है। दर्शकों को इस जोड़ी का खेल पसंद आ रहा है, लेकिन कहीं न कहीं इस जोड़ी ने अपने खेल को लेकर अपना रिश्ते लोगों तक बेहद खराब अंदाज में दिखाया है। दोनों की शो में पिछले तीन से काफी लड़ाई देखने को मिली। दोनों की लड़ाई को देख बाहरी दुनिया में कई तरह-तरह की बाते होने लगी, जिसके चलते मेकर्स ने दोनों की मां को शो में बुलाया था।
इस दौरान अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की सास यानी विक्की (Vicky Jain) का मां रंजना जैन ने बहू को लेकर बातों ही बातों में काफी कुछ कहा भी था। अब फैमिली वीक में फिर से एक बार अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मां ने शो में वापसी की। दोनों ने शो में अपने बच्चों के साथ एक रात गुजारी। वहीं अब शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस की सास के बहू को लेकर फिर से सुर बदले नजर आए।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के समर्थन में उतरा बॉलीवुड का फेमस सिंगर, ये गाना शेयर करते हुए लिखा खास मैसेज
बहू को लेकर रंजना जैन के बदले सुर
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन से मिलकर आने के बाद विक्की की मां रंजना जैन ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बहू अंकिता लोखंडे को लेकर कहा कि- बहू तो बहुत अच्छी है, लेकिन अभी थोड़ा दिख नहीं रही उनकी अच्छाई। 'समझा के आए हैं कि बेटा जितने दिन बचे हैं, थोड़ा अच्छाई की प्रतिमूर्ति बन जाओ, अब देखते हैं क्या करती है'।
बेटे को बताया जीत का हकदार
जब उनसे पूछा कि विक्की और अंकिता में से कौन शो का विनर होगा? तो इस पर उन्होंने कहा, 'विक्की को ये लोग करेंगे कि नहीं करेंगे, हमें ये लगता है कि ये लोग अपने चेहरों को ही लाते हैं। जैसे कलर्स का कोई शो आएगा तो अंकिता काम करने आ जाएगी, विक्की थोड़े ही आ पाएगा वो बिजनसमैन है। ये सोचकर उसको ना करें। गेम देखकर तो लगता है कि विक्की को ही आना चाहिए।'
खबरें और भी
अंकिता और सुशांत को लेकर भी बोलीं रंजना
यह भी पढ़ें- Bigg Boss हाउस में पहुंची Ankita और Vicky की मम्मी, गले लग फूट-फूट कर रोने लगा कपल
इस दौरान जब रंजना जैन से सुशांत को लेकर सवाल किया कि आखिर बार-बार अंकिता शो में सुशांत का जिक्र करती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, 'सिम्पैथी जता रही है ऐसा लगता है अंकिता अपने लिए। सुशांत को क्या पड़ा है, वो तो चला ही गया है बेचारा'।