Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shaktimaan: 19 साल बाद लौट रहा है 'शक्तिमान', पहली झलक के साथ Mukesh Khanna ने फैंस को दी गुड न्यूज

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 11:51 AM (IST)

    Shaktimaan Teaser 90 के दशक में दूरदर्शन पर हर किसी की पहली पसंद सुपरहीरो शो शक्तिमान माना जाता था। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) स्टारर इस शो को दर्शको ...और पढ़ें

    इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान (Photo Credit- Facebook)
    इंडियन सुपरहीरो शो शक्तिमान (Photo Credit- Facebook)

    HighLights

    1. शक्तिमान का कमबैक हुआ कन्फर्म
    2. मेकर्स ने जारी किया शक्तिमान का टीजर
    3. 90 के दशक में दर्शकों का किया था मनोरंजन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मनोरंजन जगत के सबसे पॉपुलर सुपरहीरो शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें शक्तिमान (Shaktimaan) का नाम सबसे पहले स्थान पर मौजूद रहता है। मुकेश खन्ना स्टारर इस शो को बच्चों और बड़ों ने खूब पसंद किया था, जिसके बदौलत ये धारावाहिक 90 के दशक के बहुचर्चित टीवी शो में से एक रहा। अब शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने गुड न्यूज दी है। 

    क्योंकि 19 साल के लंबे इंतजार के बाद अब ये इंडियन सुपरहीरो शो वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स की तरफ से इसका लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर शक्तिमान के नए टीजर वीडियो पर डालते हैं। 

    वापस आ रहा है शक्तिमान

    लंबे वक्त से शक्तिमान के कमबैक को लेकर सुर्खियां तेज हैं। कभी फिल्म फॉर्मेट में इसका जिक्र किया जाता है तो कभी सुपहीरो टीवी शो के आधार पर मुकेश खन्ना का ये धारावाहिक चर्चा में रहता है। हाल ही में भीष्म यूट्यूब चैनल पर शक्तिमान का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें पुराने शो की कुछ क्लिप में भी मौजूद हैं। इसके बाद आपको मुकेश खन्ना शक्तिमान के अवतार में दिखेंगे, जो आजादी का गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    ये भी पढ़ें- शक्तिमान बनने के लिए 3 घंटे तक Ranveer Singh ने मुकेश खन्ना के सामने किया था ये काम, इस एक गलती के कारण हुए रिजेक्ट

    शक्तिमान के इस टीजर वीडियो को देखने के बाद यकीनन तौर पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई और वह इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। हालांकि, मुकेश खन्ना ने अभी ये अनाउंस नहीं किया है कि ये शो मूवी फॉर्मेट, वेब सीरीज या धारावाहिक फॉर्मेट में दर्शकों का मनोरंजन करता नजर आएगा। 

    खबरें और भी

    लेकिन उम्मीद ये लगाई जा रही है कि एक फिल्म के तौर पर शक्तिमान को रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि बीते समय से ये फिल्म के तौर पर ही चर्चा में रहा है, जिसकी वजह से सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

    8 साल तक चला था शक्तिमान 

    निर्माता मुकेश खन्ना और डायरेक्टर दिनकर जानी की जोड़ी ने साल 1997 में शक्तिमान को छोटे पर्दे पर रिलीज किया था। दूरदर्शन टीवी चैनल पर ये शो साल 1997 से लेकर 2005 तक जारी रहा और इस दौरान करीब 400 एपिसोड के जरिए इस सुपरहीरो शो ने इंडियन ऑडियंस का दिल जीता था। देश के हर घर के कौने-कौन तक और बच्चों की जुबान पर बस एक नाम रहता था, शक्तिमान। 

    ये भी पढ़ें- 'पैसा फेंक तमाशा देख', Mukesh Khanna का पान मसाला विज्ञापन करने वाले बॉलीवुड स्टार्स पर फूटा गुस्सा