Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala की शादी को पूरा हुआ एक महीना, दुंबई में कपल ने मनाया जश्न

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 12:14 PM (IST)

    बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और पत्नी महजबीन इस वक्त दुबई में हैं। इस कपल ने बीते महीने मई में गुपचुप शादी की थी जिसका हिस्सा हिना खान भी थीं। ...और पढ़ें

    Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala (Photo Instagram)
    Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala (Photo Instagram)

    HighLights

    1. मुनव्वर और महजबीन की थी गुपचुप शादी
    2. महजबीन ने जश्न की झलकियां साझा कीं
    3. दुबई में हनीमून पर है कपल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) एक बार फिर अपना घर बसा चुके हैं। बीते महीने उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) से गुपचुप शादी की थी, जिसकी खबर कानों-कान किसी को न होने दी।

    इस शादी में परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब इस कपल के निकाह को पूरा एक महीना बीत गया है और इस खास मौके पर महजबीन ने दुबई में वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

    मुनव्वर-महजबीन की शादी को पूरा हुआ एक महीना

    महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है, जिसमें केक और एक प्लेट पर वन मंथ एनिवर्सरी M एंड M लिखा है, यानी मुनव्वर और महजबीन। इसके अलावा महजबीन ने अपनी फोटो भी शेयर की है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by mehzabeen coatwala (@mehzabeencoatwalaofficial)

    यह भी पढ़ें-  'हमारी पहली ईद...', Munawar Faruqui ने बेगम महजबीन कोटवाला पर लुटाया प्यार, बकरीद पर भेजा ये खास तोहफा

    कपल दुबई में मना रहा है हनीमून

    इन दिनों ये कपल दुबई में हैं। जहां अपना हनीमून मना रहा है।  महजबीन कोटवाला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें की थी, जिसमें उन्हेंने में एयरपोर्ट पर स्टाइल पोज देती हुई नजर आई थी। 

    मुनव्वर और महजबीन का दूसरा निकाह 

    मालूम हो मुनव्वर और महजबीन दोनों की ही ये दूसरा निकाह है और दोनों की पहली शादी से एक-एक बच्चे हैं।बता दें, मुनव्वर की पहली शादी जैस्मिन नाम की लड़की से साल 2017 में हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 2022 में तलाक हो गया। बता दें, महजबीन की भी ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनको एक बेटी है। 

    खबरें और भी

    क्या करती हैं महजबीन

    मुनव्वर और महजबी ने आईटीसी मराठा में निकाह किया था। महजबीन कोटवाला एक मेकअप आर्टिस्ट है। 

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर Mannara Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल