Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui और Nazila Sitaishi दिखे एक साथ, ये रोमांटिक वायरल वीडियो देख बार-बार मसलेंगे आंखें

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 07:06 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद भी स्टैंड अप कॉमेडियन Munawar Faruqui अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में उनका एक वीडि ...और पढ़ें

    Munawar Faruqui और Nazila Sitaishi का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल / फोटो- Instagram
    Munawar Faruqui और Nazila Sitaishi का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. नाजिला सिताशी संग वायरल हुआ मुनव्वर फारुकी का वीडियो
    2. मुनव्वर-नाजिला का वीडियो देख भड़के फैंस
    3. नाजिला सिताशी ने मुनव्वर फारुकी संग ब्रेकअप पर लगाई थी मुहर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) सलमान खान के शो के अंदर जितना अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे, शो के बाहर भी उनके प्यार की कहानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

    बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारुकी पार्टी में जिस भी लड़की के साथ स्पॉट हुए, उसी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इतना ही नहीं, जब खुद मुनव्वर ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर हाथ पकड़े हुए एक मिस्ट्री भरी फोटो शेयर की थी, तो उसे लेकर उनसे काफी सवाल किये गए।

    जिन्हें उन्होंने अपने जवाब से घुमा दिया। अब हाल ही में नाजिला और मुनव्वर का ऐसा रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

    वायरल हुआ नाजिला-मुनव्वर का वीडियो

    मुनव्वर फारुकी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिला सिताशी को काफी समय तक डेट किया है। बिग बॉस 17 में जब स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी आए थे, तो उन्होंने घर में मौजूद कंटेस्टेंट के साथ नाजिला और अपने रिश्ते पर बात की थी। हालांकि, आयशा खान ने आते ही मुनव्वर की पोल पट्टी खोल दी थी और नाजिला ने भी लाइव आकर ये क्लियर किया था कि अब उनका स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: नाजिला ने मुनव्वर की पोल खोलने की दी धमकी, कहा- अगर ये बातें सामने आईं, वह खुद को बचा नहीं पाएगा

    हाल ही में अब सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुनव्वर-नाजिला का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ हिना खान और मुनव्वर का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'हल्की-हल्की सी' जोड़ा गया है। हालांकि, ये वीडियो कितना पुराना है, इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यूजर्स ने नाजिला और मुनव्वर की वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

    इस वीडियो को देखने के बाद जहां नाजिला सिताशी (Nazila Sitashi)और मुनव्वर फारुकी की वीडियो पर कई फैंस प्यार जता रहे हैं, तो वहीं कुछ इस वीडियो को डिलीट करने की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "नाजिला आयशा खान से बहुत बैटर है"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "ये गाना सिर्फ मुनव्वर और हिना पर ही अच्छा लग रहा है, आप ये वीडियो डिलीट कर दो"। अन्य यूजर ने लिखा, "हम नाजिला को नहीं, बल्कि मुनारा को साथ में देखना चाहते हैं अब"।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर के सपोर्ट में आईं 'लॉकअप' की ये कंटेस्टेंट, बोलीं- 'आयशा ने जिंदगी भर नाच-नाच कर...'