यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मिस्ट्री गर्ल संग कोजी होते हुए दिखे Munawar Faruqui, लव लाइफ को लेकर फिर चर्चा हुई तेज
Munawar Faruqui With Mystery Girl बिग बॉस 17 में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की उनकी लव लाइफ को लेकर काफी छीछालैदर हुई थी। वाइल्ड कार्ड एंट्री ब ...और पढ़ें

HighLights
- मिस्ट्री गर्ल से मुनव्वर फारुकी की दिखीं नजदीकियां
- यूजर्स बोले 'वुमनाइजर' का टैग नहीं हटने देंगे स्टैंड अप कॉमेडियन
- मुनव्वर फारुकी की लव लाइफ को लेकर चर्चा हुई तेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: Munawar Faruqui With mystery Girl: स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 में अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं आयशा खान ने उनकी लव लाइफ की पोल-खोलकर रख दी।
उन्होंने शो में आने के बाद मुनव्वर पर उन्हें चीटिंग करने के आरोप लगाए और साथ ही उन्हें और नाजिला को एक साथ डेट करने की बात कही थी।
बिग बॉस से निकलने के बाद मुनव्वर ने ये साफ किया था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएंगे, लेकिन अब हाल ही में वह एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में अभिषेक की पार्टी में मुनव्वर फारुकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए।
मिस्ट्री गर्ल संग मुनव्वर फारुकी की वीडियो वायरल
अपने कॉमेडी लाइव शो के बाद हाल ही में मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के रनर अप और खास दोस्त अभिषेक कुमार की रीयूनियन की पार्टी को अटेंड करने पहुंचे थे। इस पार्टी के अंदर की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पार्टी से एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खीच रही है, वह है स्टैंड अप कॉमेडियन का मिस्ट्री गर्ल संग नजर आना।
यह भी पढ़ें: अभिषेक कुमार की पार्टी में Orry ने टेबल पर चढ़कर की ऐसी हरकत, पार्टी में Munawar Faruqui संग दिखी बॉन्डिंग
आई पॉप डायरीज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी ब्लैक ड्रेस में एक लड़की संग नजर आ रहे हैं, जो स्टैंड अप कॉमेडियन के काफी करीब नजर आ रही हैं। वीडियो में देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।
खबरें और भी
पार्टी से भी मुनव्वर फारुकी मिस्ट्री गर्ल संग एक ही कार में निकलते हुए दिखाई दिए। ये वीडियो जैसे ही इन्टरनेट पर वायरल हुई, यूजर्स ने एक बार फिर से मुनव्वर को 'वुमनाइजर' का टैग देना शुरू कर दिया।
मुनव्वर संग नजर आ रही कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?
मुनव्वर फारुकी संग वायरल होने के बाद कई फैंस स्टैंड अप कॉमेडियन को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का ये भी कहना है कि ये मिस्ट्री गर्ल मुनव्वर की नहीं, बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी की गर्लफ्रेंड हैं।

आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन पर अंजलि अरोड़ा से लेकर नाजिला सिताशी और आयशा खान जैसी कई लड़कियों को धोखा देने का आरोप लग चुका है। अपनी लव लाइफ को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है।