यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anjali Arora ने 'एक्स ब्वॉयफ्रेंड' Munawar Faruqui की जीत पर दिया ऐसा रिएक्शन, Video हुआ वायरल
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो में वह अपने पास्ट रिलेशनशिप को ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर की जीत पर अंजलि अरोड़ा का रिएक्शन
- अंजलि अरोड़ा के रिएक्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कच्चा बादाम गर्ल का वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anjali Arora On Munawar Faruqui Victory: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के रिश्ते से आखिर कौन नहीं वाकिफ है। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' (Lock Upp Season 1) में उनके रोमांटिक बॉन्ड से एक-दूसरे पर निशाना साधने तक, दोनों किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में अपनी जगह बना लेते हैं।
मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जब विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में थे, तब उनकी पर्सनल लाइफ का कई बार जिक्र हुआ। इस बीच अंजलि ने बिना नाम लिए कई बार मुनव्वर को निशाना बनाया। एक इंटरव्यू में तो अंजलि ने खुलेआम कह दिया था कि मुनव्वर सिर्फ महिलाओं के साथ खेलना जानते हैं। अब मुनव्वर की जीत पर अंजलि का रिएक्शन सामने आया है।
क्या मुनव्वर की जीत से खुश नहीं अंजलि अरोड़ा?
मुनव्वर फारूकी ने सलमान खान का शो 'बिग बॉस 17' जीत लिया है। हालांकि, अंजलि अरोड़ा नहीं चाहती थीं कि मुनव्वर जीतें, क्योंकि वह अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) या अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ में ट्रॉफी देखना चाहती थीं। ऐसे में मुनव्वर की जीत से अंजलि खुश नहीं दिखाई दीं। ऐसा उनके लेटेस्ट वीडियो से जाहिर हुआ।
मुनव्वर की जीत पर क्या बोलीं अंजलि अरोड़ा?
दरअसल, अंजलि अरोड़ा रविवार की रात को मुंबई में स्पॉट हुईं। जब पैपराजी ने कच्चा बादाम गर्ल से पूछा कि उनका मुनव्वर की जीत पर क्या कहना है तो उन्होंने इस सवाल को इग्नोर कर दिया। पैपराजी के लाख पूछने के बावजूद अंजलि मुस्कुराते हुए सिर्फ पोज देती हुई नजर आईं। उनके रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया। मुनव्वर के चाहने वाले तो एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Mannara Chopra के इश्क में डूबे Abhishek Kumar, लीक हुई रोमांटिक फोटोज, फैंस बोले- 'मुनव्वर की जली ना'
मुनव्वर पर अंजलि अरोड़ा का फूटा था गुस्सा
कुछ समय पहले अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर की क्लास लगाते हुए कहा था कि वह लड़कियों के साथ खेलना अच्छे से जानते हैं। शुभांकर मिश्रा के पॉडकॉस्ट में सोशल मीडिया स्टार ने कहा था, "मुनव्वर अपने शब्दों के साथ-साथ लड़कियों के साथ भी खेलना जानते हैं। वह वही एक लाइन सब लड़कियों पर दोहराते हैं। न जाने अभी कितनी लड़कियों के नाम आना बाकी हैं।"
बता दें कि लॉक अप में अंजलि और मुनव्वर की नजदीकियों पर खूब चर्चा हुई थी। उस वक्त मुनव्वर ने न तो अंजलि को अपनी पहली शादी और ना ही गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बताया था। शो खत्म होने के बाद अंजलि को पता चला था कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है।