Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर-आयशा के बीच हार्ट-टू-हार्ट कॉन्वर्जेशन, माफी देने पर फूट-फूट कर रोईं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 06:29 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान का शो बिग बॉस 17 इन दिनों इंटरेस्टिंग पड़ाव पर है। शो में हाल ही में आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई जिन्हें देखने के बाद म ...और पढ़ें

    Ayesha Khan and Munawar Faruqui from Bigg Boss 17
    Ayesha Khan and Munawar Faruqui from Bigg Boss 17

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। इस बार मेकर्स ने एक एंट्री दिखाई, जिसके बारे में शायद ही किसी को अंदाजा रहा हो। खुद को मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की एक्स गर्लफ्रेंड बताने वालीं आयशा खान ने एंट्री ली। आते ही उन्होंने कॉमेडियन पर आरोपों की लड़ी लगा दी, जिसे सुनने के बाद मुनव्वर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब आने वाले एपिसोड में व्यूअर्स को मुनव्वर और आयशा के बीच हार्ट टू हार्ट कॉन्वर्जेशन होते देखने को मिलेगा।

    मुनव्वर, आयशा ने की हार्ट टू हार्ट कॉन्वर्जेशन

    आयशा खान ने मुनव्वर पर धोखेबाजी और टू टाइम का आरोप लगाया है। उन्होने शो में आते ही मुनव्वर पर आरोपों की लड़ी लगा दी। आयशा ने दावा किया कि नजीला से रिलेशन के बाद भी मुनव्वर ने उन्हें प्रपोज किया। इतना ही नहीं, बल्कि उनसे शादी करने की भी बात कही थी। आयशा के कन्फ्रंटेशन के बाद मुनव्वर फारुकी के चेहरे का रंग उड़ गया। वहीं, अपकमिंग एपिसोड में मुनव्वर, आयशा से बातचीत कर मामले को सुलझाते नजर आएंगे। 

    माफी पर ये बोलीं आयशा

    लाइव फीड से वीडियो सामने आया है। इसमें आयशा, मुनव्वर के सामने रोकर अपना हाले दिल बयां करती देखी जा सकती हैं। आयशा, मुनव्वर से कहती हैं कि कितने लोग हैं, जो उन्हें (मुनव्वर को) पसंद करते हैं। उसमें से वो भी एक हैं। वो उनके आर्ट की हमेशा से फैन रही हैं। आयशा ये भी कहती हैं कि मुनव्वर उन्हे सॉरी बोल चुके हैं, लेकिन वो उन्हें माफ नहीं कर पाएंगी।

    नजिला के साथ रिलेशन में हैं मुनव्वर

    बता दें कि मुनव्वर ने मॉडल नजिला के साथ अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया हुआ है। 'लॉक अप' का विनर बनने के बाद उन्होंने नजिला संग अपनी फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। अभी तक नजिला और मुनव्वर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई है। इतना ही नहीं, मुनव्वर अपने गेम प्लान की वजह से लोगों के फेवरेट भी बने हुए हैं। लेकिन आयशा के खुलासे के बाद उन्हें फैंस का वही प्यार मिलता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 को क्विट करेंगे मुनव्वर फारुकी, रो-रो कर हुआ बुरा हाल, सलमान के शो से बाहर जाने की कही बात?