Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hrithik Roshan के गाने पर Munawar Faruqui ने किया डांस, करण कुंद्रा-मिस्टर फैजू भी आए नजर

    Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:50 PM (GMT+05:30)

    Munawar Faruqui Dance Video मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वह ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी का डांस (Photo Credit Instagram)
    मुनव्वर फारूकी का डांस (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui Dance Video: टीवी का मोस्ट रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के विनर बनें स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों जश्न में डूबे हुए हैं। आए दिन मुनव्वर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लगातार उनकी पार्टी की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक बार फिर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऋतिक रोशन के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss जीतने के बाद Munawar Faruqui ने घर आते ही इस शख्स के हाथ में दी ट्रॉफी, तस्वीर हुई वायरल

    सेनोरिटा गाने पर किया डांस

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ शानदार पार्टी की थी, जिसका हिस्सा करण कुंद्रा, पारस कलनावत, मिस्टर फैसू उर्फ ​​फैसल शेख भी रहे। रविवार को पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें मुनव्वर ऋतिक रोशन की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा गाने सेनोरिटा पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    रविवार, 28 जनवरी को मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के विजेता का खिताब जीता था। अभिषेक कुमार शो के पहले रनर-अप रहे, उनके बाद मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी रहे। बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के अलावा, मुनव्वर फारुकी ने एक शानदार नई कार और 50 लाख रुपये का भव्य नकद पुरस्कार भी जीता।

    खबरें और भी

    जब जीत पर यूजर्स ने लगाए थे गंभीर आरोप

    मुनव्वर की जीत के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि कॉमेडियन की जीत 'फिक्स्ड' थी। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यार फिक्स्ड विनर को इतना सब करना पड़े तो यह फिक्स्ड विनर नहीं हो सकता। यदि मैं निश्चित विजेता होता तो मुझे सब कुछ एक थाली में मिल जाता।

    यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 17' के बाद Abhishek Kumar की बाहों में दिखीं Mannara Chopra, चंडीगढ़ से दोनों की तस्वीरें हुईं वायरल

    मेरे पास थाली में कुछ भी नहीं है, मैंने कड़ी मेहनत की है और बहुत कुछ किया है। जो लोग मुझे निश्चित विजेता कह रहे हैं, उनके लिए मेरा जवाब है कि बस बैठिए और पूरा सीजन देखिए और आपको एहसास होगा कि यह तय नहीं था।''