Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जीत के बाद बोले Munawar Faruqui, जो मिला मेरे कर्मों का फल है, इस शख्स को दिया सक्सेस का क्रेडिट

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 10:47 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Winner Munawar Faruqui कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले जीत चुके हैं। करीब चार महीनों तक घर में बंद रहने के बाद कॉमेडि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी
    बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी ने जीती 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी
    2. जीत के बाद मुनव्वर का पहला रिएक्शन आया सामने
    3. मुनव्वर ने कहा- जो भी हुआ मेरे कर्मों के कारण हुआ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी जीत चुके हैं। 'डोंगरी के राजा' के लिए फैंस काफी खुश हैं। उन्होंने मुनव्वर की जीत की खुशी मनाई, जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। वहीं, ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर फारुकी का पहला रिएक्शन सामने आ चुका है।

    बिग बॉस के घर में करीब 105 दिन बिताने के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का सफर 28 जनवरी को खत्म हुआ। मुनव्वर फारुकी के साथ ही अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी भी ट्रॉफी के लिए कम्पीट कर रहे थे। इन सभी को ज्यादा मार्जिन के अंतर से हराते हुए मुनव्वर फारुकी ने जीत हासिल की। वहीं, ट्रॉफी जीतने के बाद मुनव्वर का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपनी जर्नी सहित सभी कॉम्पटीटर्स के लिए बयान दिया है।

    किसे दिया सक्सेस का क्रेडिट?

    न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान मे मुनव्वर ने कहा, ''मैं अपनी सफलता का श्रेय खुद को दूंगा। उसी तरह से अपने सभी फेलियर्स के लिए भी मैं खुद को ब्लेम करूंगा। मैं हमेशा अपने फेलियर्स को स्वीकार करता हूं...अभिषेक, मनारा और अंकिता के साथ मेरी दोस्ती जारी रहेगी।  

    'जो भी हुआ मेरे कर्मों के कारण हुआ'

    मुनव्वर ने कहा, 'अंदर जो कुछ भी हो रहा था, मेरे कर्म की वजह से हो रहा था, तो बाहर भी जो कुछ हो रहा था, मेरे कर्म के कारण हो रहा था। मुझे जो सपोर्ट और प्यार मिला है, वो जानते हैं मुझे। कभी-कभी दोस्तों में नाराजगी होती है। कम बात करना। आपस में दोस्तों के बीच रंजिशें आना तय है। लेकिन जो रियल रिश्ते हैं, वो घर के बाहर भी रहते हैं।'

    ट्रॉफी के साथ मिली चमचमाती कार

    मुनव्वर फारुकी को ट्रॉफी के साथ ही 50 लाख की प्राइज मनी और हुंडई क्रेटा मिली है। उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन और एमसी स्टैन शो में हाजिर हुए थे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ईगो हर्ट हुआ मैडम का', हार के बाद Ankita Lokhande ने पैपराजी के सामने किया इस तरह बिहेव, हो गईं ट्रोल