Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui की गर्लफ्रेंड का बोल्ड अवतार देख फटी रह गई फैंस की आंखें, सोशल मीडिया पर आग लगा रहा ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 02:25 PM (IST)

    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी अपना दमखम दिखा रहे हैं। वह इस शो के मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। लोगों को मनारा चोपड़ा के साथ उनकी बॉन्डिंग पसंद आती ...और पढ़ें

    File Photo of Nazila Sitashi with Munawar Faruqui
    File Photo of Nazila Sitashi with Munawar Faruqui

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड हैं नाजिला सिताशी
    2. नाजिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बोल्ड वीडियो
    3. फैंस ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपना दमखम दिखाते हुए फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। लोगों को उनके गेम खेलने का तरीका, सभी के साथ मिलकर चलने वाला स्वभाव और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के साथ बॉन्डिंग काफी पसंद है।

    एक ओर मुनव्वर, सलमान के शो में तहलका मचा रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी सोशल मीडिया पर कहर बरपाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।

    नाजिला ने शेयर किया वीडियो

    नाजिला और मुनव्वर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। नाजिला पेशे से मॉडल हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें कहा था कि टेलीविजन पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती। उनके बयान से इस बात के कयास लगाए गए थे कि उनका इशारा मुनव्वर और मनारा की बढ़ती नजदीकियों की तरफ है। वहीं, अब नाजिला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार उनके लाइमलाइट में बने रहने की वजह उनका एक वीडियो है।

    नाजिला ने कराया बोल्ड फोटोशूट

    नाजिला ने हॉट बेडरूम फोटोशूट कराया है। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज फैंस पर कहर बरपा रहा है। कभी बालों पर हाथ रखते हुए, तो कभी लेट कर नाजिला ने फोटोशूट में बोल्डनेस की हद पार की है। उनके लेटेस्ट लुक ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by 🦋 (@nazilx)

    लुक पर दिल हारे फैंस

    नाजिला की बोल्डनेस पर फैंस ने जमकर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मुनव्वर, मनारा को छोड़ बाहर आजा। देख ये क्या कर रही है बाहर।' एक ने कमेंट किया, 'सो ब्युटिफुल, सो एलिगेंट जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ।' एक अन्य ने लिखा, 'मुनव्वर अंदर है, तो आप बाहर पूरा फायदा उठा रही हो।'

    बता दें कि 'लॉकअप' का विनर बनने के बाद मुनव्वर ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था। नाजिला मॉडल होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी हैं। मुनव्वर और नाजिला के ब्रेकअप की खबरें भी आ चुकी हैं। हालांकि, म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर इन्होंने इस तरह की अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनारा से नजदीकियों के बीच मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड ने शेयर किया हैरान करने वाला पोस्ट, बोलीं- 'कोई भी वैसा...'