यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munawar Faruqui के कंधे पर सिर रख Hina Khan ने बिताए सुकून के पल, म्यूजिक एल्बम 'हल्की हल्की सी' का पोस्टर रिलीज
बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी और टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बने हुए हैं। फैंस इस जोड़ी को एक साथ ...और पढ़ें

HighLights
- पहली बार दिखेगी मुनव्वर फारुकी और हिना खान की जोड़ी
- 'हल्कि हल्कि सी' का पोस्टर रिलीज
- जल्द रिलीज होगा टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui-Hina Khan Music Video: स्टैंडअप आर्टिस्ट और 'बिग बॉस 17' विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) के म्यूजिक वीडियो 'हल्कि हल्कि सी' की हर ओर चर्चा है। टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के साथ पहली बार उनकी रोमांटिक जोड़ी देखने के लिए फैंस खासे उत्साहित हैं। इस म्यूजिक वीडियो से मुनव्वर और हिना की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और अब वह पोस्टर सामने आया है, जिसका सभी फैंस को इंतजार था।
रोमांस करते दिखेंगे मुनव्वर और हिना
मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो की दुनिया का जाना माना नाम बन चुके हैं। वहीं, हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। बिग बॉस 17 ओवर होने के बाद मुनव्वर के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। उनके पास कई शो के ऑफर हैं। अब फैंस उन्हें किसी दूसरे रियलिटी शो में देख पाएंगे या नहीं, यह तो बाद की बात है। मगर फिलहाल उन्हें हिना खान के साथ बारिश की बूंदों में रोमांस करते देखा जाएगा। उनके म्यूजिक वीडियो 'हल्कि हल्कि सी' का पोस्टर सामने आ चुका है।
पहली बार दिखेगी मुनव्वर-हिना की जोड़ी
पोस्टर में मुनव्वर और हिना ने कोजी कपल के तौर पर पोज दिया है। उनकी लव स्टोरी को कोलकाता के बैक ड्रॉप में शूट किया गया है। हिना और मुनव्वर इस वीडियो में बंगाली कपल बने हैं, जो एक दूसरे से प्यार करते हैं वह बारिश की बूंदों में रोमांस कर एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में कोलकाता का ब्रिज भी बना है।
इस दिन आएगा टीजर
मुनव्वर फारुकी ने म्यूजिक एल्बम का पोस्टर शेयर किया है। इसे देखने के बाद फैंस की इस कपल को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 'हल्कि हल्कि सी' का टीजर 20 फरवरी को सुबह 11 बजे आएगा।