Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munawar Faruqui: 5 साल में टूटी पहली शादी, दूसरी बीवी से किया गुपचुप निकाह, अब हनीमून पर निकला बिग बॉस विनर!

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:09 PM (IST)

    Munawar Faruqui ने जब से दूसरी शादी की है तभी से वह चर्चा में हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन की शादी के बाद से ही उनकी दूसरी पत्नी महजबीन कोटवाला आए दिन उनके ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी और महजबीन की दुबई से फोटो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मुनव्वर फारूकी और महजबीन की दुबई से फोटो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मुनव्वर फारूकी ने मई में की थी दूसरी शादी
    2. मुनव्वर की दूसरी पत्नी हैं मेकअप आर्टिस्ट
    3. मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के रहे विनर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारूकी जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन हैं जिन्हें लॉक अप सीजन 1 से खूब पॉपुलैरिटी मिली। इस शो में उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज बताया था और वह उनकी पहली शादी का था। अभिनेता ने बताया था कि वह पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे के पिता हैं। उनकी शादी में दिक्कतें चल रही हैं और वह जल्द ही अलग होने जा रहे हैं।

    इस खुलासे के बाद मुनव्वर फारूकी चारों ओर छा गये। फिर बाहर निकले तो नाजिला के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया। सालों तक डेट करने के बाद बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी पर नाजिला और आयशा खान को एक साथ डेट करने का आरोप लगा। शो जीतने के चंद महीने बाद ही उन्होंने गुपचुप तरीके से मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से शादी कर ली।

    बीवी संग दुबई गये मुनव्वर फारूकी

    एक महीने बाद भी मुनव्वर फारूकी ने महजबीन के साथ शादी की फोटोज शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनकी पत्नी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इशारों-इशारों में सारे अपडेट्स देती रहती हैं। कभी वह उनके साथ मैच का लुत्फ उठाती हैं तो कभी पिज्जा पार्टी करती हैं। हाल ही में, दोनों शादी के बाद दुबई पहुंचे। महजबीन ने फोटो शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर Mannara Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

    महजबीन ने मुनव्वर संग शेयर की फोटो

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली फोटो में महजबीन कोटवाला एयरपोर्ट पर स्टाइल में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "चलो चलते हैं।" एक फोटो में वह कार में बैठी हैं और उन्होंने हाथों में गुलदस्ता लिया है। आगे की तरह मुनव्वर बैठे हुए हैं। फोटो शेयर करते हुए महजबीन ने लिखा, "मेरी फेवरेट जगह में हबीबी।" उन्होंने हबीबी के आगे हार्ट इमोजी भी बनाई है।

    खबरें और भी

    बता दें कि दुबई में 22 जून को मुनव्वर फारूकी का शो भी है। बीवी के साथ वेकेशन का लुत्फ उठाने के साथ वह दुबई की जनता को एंटरटेन भी करेंगे।

    मुनव्वर फारूकी की पहली पत्नी

    बिग बॉस 17 के विनर बन चुके मुनव्वर फारूकी की पहली शादी जैस्मिन नाम की लड़की से साल 2017 में हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 2022 में वे अलग हो गये। जैस्मिन से कॉमेडियन को एक बेटा भी है। फिलहाल, मुनव्वर की पहली पत्नी भी शादी कर चुकी हैं, जिसका खुलासा खुद उन्होंने बिग बॉस के घर में किया था।

    यह भी पढ़ें- दूसरी बीवी महजबीन ने Munawar Faruqui को बताया 'दुनिया का बेस्ट पिता', बच्चों से सरप्राइज पाकर हुए इमोशनल