Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 14 को इस फेमस सिलेब्रिटी ने मारी लात, तगड़ी फैन फॉलोइंग और विवादों के लिए हैं फेमस

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 02:40 PM (IST)

    फेमस रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन को लेकर सोशल मीडिया पर हाईप बनी है। इसके लिए कई सिलेब्रिटीज को अप्रोच किया गया है जिनमें से कुछ के नाम ...और पढ़ें

    'खतरों के खिलाड़ी' से रोहित शेट्टी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    'खतरों के खिलाड़ी' से रोहित शेट्टी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी' में एडवेंचर्स और तूफानी टास्क को करते हुए कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो जाती है। कभी गहरे पानी में जाकर टास्क पूरा करना होता है, तो कभी ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जान भी बचानी होती है और दिए गए काम को पूरा भी करना होता है।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स

    अब 'खतरों के खिलाड़ी' का 14वां सीजन शुरू होने वाला है। इस शो के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। कुछ फेमस पर्सनालिटीज हैं, तो कुछ के पास हल्का फुल्का स्टारडम है। बहरहाल, इस बार के सीजन में कौन होगा और किसका कटेगा ऑडिशन राउंड में ही पत्ता, इस बारे में मेकर्स कुछ ही दिनों में अनाउंसमेंट कर देंगे। इस बीच एक कंटेस्टेंट के शो छोड़ने की बात सामने आई है।

    'खतरों के खिलाड़ी 14' को इस सिलेब्रिटी ने कहा नो

    खतरनाक स्टंट से भरे रोहित शेट्टी के शो के लिए शोएब इब्राहिम, विवेक दहिया, मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), मनीषा रानी (Manisha Rani), मुनव्वर फारुकी, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), एल्विश यादव (Elvish Yadav) और हेली शाह को अप्रोच किया गया है। इतने नामों में एक नाम वह है, जिसके शो न करने की बात सामने आई है।

    रोहित शेट्टी के शो को करने से मुनव्वर फारुकी ने मना किया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, मुनव्वर अब शो का हिस्सा नहीं होंगे। उनके मना करने की कई वजह हो सकती है। 

    विवादों से रहा है नाता

    मुनव्वर फारुकी का विवादों से गहरा नाता रहा है। पिछले दिनों उनके हुक्का बार केस में नाम सामने आने की कंट्रोवर्सी हुई थी। इसके अलावा कॉमेडिन और 'बिग बॉस 17' विनर का पासपोर्ट को लेकर भी कुछ इश्यू है। उनके पास कुछ प्रोजेक्ट्स हैं, जो कि एक और कारण है कि वह कोई और शो फिलहाल नहीं कर सकते।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 में पक्की हुई इन दो कंटेस्टेंट्स की जगह! एक हैं शिव ठाकरे की करीबी दोस्त