Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सामने आई Elvish Yadav को अनफॉलो करने की असली वजह, गुस्से से तिलमिलाई Manisha Rani बोलीं- आखिर मेरी भी इज्जत है

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 01:45 PM (IST)

    बिग बॉस ओटीटी 2 से लाइमलाइट में आए एल्विश यादव और मनीषा रानी सोशल मीडिया और रियल लाइफ में भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त बताए जाते थे। लेकिन पिछले कई दिनो ...और पढ़ें

    एल्विश यादव और मनीषा रानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एल्विश यादव और मनीषा रानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनकर इतिहास रच दिया था। वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने वाइल्ड कार्ड होते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इसी शो में उनकी दोस्ती मनीषा रानी (Manisha Rani) से हुई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों का गाना भी आया, जिसमें इनकी केमेस्ट्री पसंद की गई। वहीं, पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आईं कि एल्विश और मनीषा ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

    एल्विश को अनफॉलो करने की मनीषा ने बताई वजह

    इस बारे में एल्विश यादव से पूछा गया, तो उन्होंने फॉलो और फिर अनफॉलो करने को बचकानी हरकत बताया। उन्होंने कहा था, ''मनीषा से मेरी बात नहीं हुई। उसी ने मुझे अनफॉलो किया था। मुझे किसी ने बताया था, मुझे इसकी वजह नहीं पता। ये अनफॉलो करना, ब्लॉक करना बच्चों वाली चीज लगती है। मैंने तो किया नहीं।'' अब मनीषा रानी ने भी एल्विश को अनफॉलो करने पर चुप्पी तोड़ी है और इसके पीछे का सारा सच बताया है। 

    एल्विश के खिलाफ निकाली भड़ास

    मनीषा रानी ने व्लॉग में इस लड़ाई के पीछे का सारा सच बताया है। उन्होंने एल्विश के खिलाफ भड़ास निकालते हुए बताया कि दोनों ने एक प्रोजेक्ट के लिए केलैब किया था। लेकिन एल्विश ने इसके कवर फोटो में अपनी और उनकी फोटो लगाने की बजाय अपनी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फोटो लगा दी। इसे ठीक करने के लिए मनीषा रानी की टीम ने एल्विश की टीम को कॉन्टैक्ट किया और फोटो चेंज करने की बात कही। लेकिन दिन से रात हो गई और कवर फोटो चेंज नहीं हुई।

    एल्विश ने की बदतमीजी से बात

    मनीषा ने बताया कि एल्विश ने उनकी टीम से डायरेक्टली बात भी की और काफी रूड टोन में कहा कि फोटो चेंज नहीं होगी। एल्विश ने कहा था कि मनीषा से कह दीजिए कि अगली बार से वह अपनी फैमिली के साथ फोटो डाल देगी। मनीषा को एल्विश के बात करने का ये तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अगर एल्विश को उनके साथ कवर फोटो लगाने में इतनी ही परेशानी है, तो सोशल मीडिया पर उनके साथ दोस्ती का दिखावा नहीं करना चाहिए।

    खबरें और भी

    बचकानी हरकत वाले बयान पर लगाई लताड़

    इसी के साथ मनीषा ने एल्विश को 'बचकानी हरकत' वाले बयान पर भी लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि आज से 5-6 महीने पहले एल्विश ने उन्हें अनफॉलो किया था। जब बड़प्पन दिखाते हुए मनीषा ने उन्हें कॉल कर कारण पूछा, तो एल्विश ने बताया कि ये सब बस थोड़ी मस्ती मजाक के लिए किया है, ताकि यूजर्स का इस बात पर ध्यान जाए। उन्होंने कहा कि इस बार अगर मैंने अनफॉलो किया है, तो एल्विश भी इस बार फोन कर कारण पूछ सकते थे। लेकिन उन्होंने मीडिया में कह दिया कि ये बचकानी हरकत है।

    'एल्विषा' का हुआ अंत

    मनीषा ने इस बात को भी साफ कर दिया कि ये 'एल्विषा' का अंत है। वह भविष्य में एल्विश के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन उनके साथ दोस्ती नहीं रखेंगी। ये उनकी दोस्ती का अंत है।

    यह भी पढ़ें: मुझे किसी ने बताया...', Elvish Yadav ने बताई Manisha Rani को अनफॉलो करने की वजह