Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: इस एक्ट्रेस ने पति के पैर छूकर मनाई पहली होली, अंकिता-विक्की की पार्टी में रंगों से भीगे सितारे

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 06:58 PM (IST)

    Holi 2024 के मौके पर मनोरंजन जगत भी रंगों में डूबा हुआ है। सुरभि चंदना और सोनारिका भदौरिया ने शादी के बाद खास अंदाज में अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। व ...और पढ़ें

    टीवी सेलेब्स ने ऐसे खेली होली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    टीवी सेलेब्स ने ऐसे खेली होली। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पहली होली पर सोनारिका भदौरिया ने छुए पति के पैर
    2. सुरभि चंदना ने पति के साथ जमकर उड़ाया गुलाल
    3. अंकिता-विक्की की होली पार्टी में झूमे बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TV Celebs Holi 2024: आज होली का त्योहार है और टीवी सितारों में भी जमकर गुलाल उड़ाया गया। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक शानदार होली पार्टी होस्ट की। वहीं, कई टीवी कपल्स ने शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। चलिए आपको छोटे पर्दे की होली सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हैं।

    सोनारिका भदौरिया ने छुए पति के पैर

    देवों के देव... महादेव सीरियल में पार्वती की भूमिका निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया ने शादी के बाद पति विकास पराशर के साथ पहली होली सेलिब्रेट की। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने होली की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में सोनारिका अपने पति के पैर पर गुलाल लगाए। एक में विकास लाल गुलाल से अपनी पत्नी की मांग भर रहे हैं और फिर गालों पर रंग लगाया। दोनों की कुछ रोमांटिक फोटोज भी हैं।

    सफेद कलर के सूट में सोनारिका भदौरिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "पहली होली।"

    यह भी पढ़ें- Holi 2024: रकुल प्रीत ने शादी के बाद खेली पहली होली, जया बच्चन ने जमकर चलाई पिचकारी, ऐसा रहा बॉलीवुड का त्योहार

    सुरभि और करण ने उड़ाया गुलाल

    सोनारिका भदौरिया की तरह सुरभि चंदना भी शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने अपने पति करण शर्मा के साथ होली का जश्न मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फोटोज में सुरभि और करण जमकर गुलाल खेल रहे हैं और रोमांस भी फरमा रहे हैं। ब्लू सूट में सुरभि कमाल की लग रही हैं। 

    खबरें और भी

    रंग में डूबीं रुबीना दिलैक

    रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने दोस्तों के साथ जमकर रंग खेला। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पूरी तरह रंग में सराबोर देखा जा सकता है। रुबीना ने कैप्शन में लिखा, "मेरे लिए होली रंग-बिरंगे प्यार और आनंदमय दोस्ती की याद दिलाती है... यह आपके लिए क्या है?"

    अंकिता-विक्की की होली पार्टी

    अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हमेशा की तरह एक ग्रैंड होली पार्टी होस्ट की है। इस पार्टी में बिग बॉस सीजन 17 के कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। ईशा मालवीय से लेकर अभिषेक कुमार तक ने रंग खेला। मनीषा रानी भी होली पार्टी में रंग से भीगी नजर आईं।

    अनुपमा कास्ट ने साथ मनाया रंगों का त्योहार

    फेमस टीवी शो अनुपमा की कास्ट ने एक साथ रंगों का त्योहार मनाया। रुपाली गांगुली ने अनुपमा वाली होली की झलक दिखाई है। उन्हें अनुपमा के सितारों के साथ रंग में सराबोर देखा जा सकता है।

    Rupali Ganguly

    यह भी पढ़ें- RC 17: होली पर Ram Charan का तोहफा, नई फिल्म का किया एलान, 'पुष्पा' डायरेक्टर के साथ उड़ाएंगे गर्दा