Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: रकुल प्रीत ने शादी के बाद खेली पहली होली, जया बच्चन ने जमकर चलाई पिचकारी, ऐसा रहा बॉलीवुड का त्योहार

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 04:58 PM (GMT+05:30)

    आज हर कोई रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) सेलिब्रेट कर रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी होली के रंगों में पूरी तरह डूबे हुए हैं। किसी ने फैमिली के साथ ...और पढ़ें

    होली के रंग में डूबा बॉलीवुड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    होली के रंग में डूबा बॉलीवुड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बॉलीवुड में होली सेलिब्रेशन की धूम
    2. रकुल और जैकी ने खेली शादी के बाद पहली होली
    3. बच्चन परिवार की होली से गायब ऐश्वर्या

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली का त्योहार है और बॉलीवुड में धूम न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। फिल्मी सितारों की होली सबसे खास और हटके होती है। लोग सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के होली सेलिब्रेशन की झलकियां पाने के लिए बेताब रहते हैं। आखिरकार आपका ये इंतजार भी अब खत्म हो गया है। बच्चन परिवार से लेकर रकुल-जैकी और करीना तक ने अपने होली सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं।

    शादी के बाद रकुल-जैकी की पहली होली

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। आज दोनों शादी के बाद पहली होली खेल रहे हैं। कपल ने होली खेलते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कपल ने व्हाइट आउटफिट में एक साथ ट्विनिंग की है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने शादी के बाद मनाई पहली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

    बच्चन परिवार की होली में नहीं थीं ऐश्वर्या

    श्वेता बच्चन और नव्या नवेली नंदा ने बच्चन परिवार के होली सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई हैं। नव्या द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में वह अपने नाना-नानी और मां के साथ होली खेलती दिखाई दीं। इसके अलावा टेबल पर स्वादिस्ट व्यंजन भी रखे हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

    वहीं, श्वेता ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिषेक और पापा अमिताभ के साथ पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और आराध्या नजर नहीं आईं।

    खबरें और भी

    Shweta with Abhishek Amitabh

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने दोस्तों के साथ खेली होली, राहा कपूर की भी दिखी एक झलक

    देवी ने मॉम बिपाशा को लगाया रंग

    बिपाशा बसु ने होली सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। नन्ही देवी ने अपनी मॉम बिपाशा को गुलाल लगाया। एक्ट्रेस ने इसे बेस्ट होली बताया। उनका ये होली वीडियो वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

    करीना कपूर ने तंजानिया में यूं मनाई होली

    करीना कपूर होली के मौके पर अपने पति सैफ अली खान और बच्चों तैमूर-जेह के साथ तंजानिया में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली विश करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में वह अपने पति और बच्चों के साथ पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "आपके ऊपर का आकाश हमेशा नीला रहे। मेरे क्रू की तरफ से आप सभी को होली की मुबारकबाद।"

    श्रद्धा कपूर ने खाई जलेबी

    डेटिंग को लेकर चर्चा बटोर रहीं श्रद्धा कपूर ने अनोखे अंदाज में होली मनाई। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जलेबी खाते हुए तस्वीर शेयर की है। ब्लू सूट में बिना गुलाल लगाए श्रद्धा गजब लग रही हैं। उन्होंने फैंस को भी विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "हैप्पी होली। आपकी जिंदगी में सिर्फ घेवर या जलेबी ही टेढ़ी चीज हो।"

    रश्मिका मंदाना ने दोस्तों के साथ होली मनाई। वहीं, विजय देवरकोंडा ने अपने डॉगी के साथ व्हाइट कुर्ते में फोटो शेयर की है।

    Rashmika Mandanna

    Vijay Deverakonda

    यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच Taapsee Pannu ने 'पति' मैथियास बो के साथ खेली होली, लाल गुलाल में सना दिखा कपल