Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने दोस्तों के साथ खेली होली, राहा कपूर की भी दिखी एक झलक

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 04:43 PM (IST)

    फिल्म इंडस्ट्री में भी सितारें जमकर होली खेल रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ दिशा पटानी सोहा अली खान कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जैसे सितारो ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor And Alia Bhatt (Photo Credit Instagram)
    Ranbir Kapoor And Alia Bhatt (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के हर कोने में आज सिर्फ और सिर्फ होली की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई होली के रंग में डूबा नजर आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी सितारें जमकर होली खेल रहे हैं।

    अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी, सोहा अली खान, कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट जैसे सितारों मे जमकर होली मनाई है। वहीं अब शाम होते होते रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आए है।

    यह भी पढ़ें- Holi 2024: टाइगर श्रॉफ ने Disha Patani को जमकर लगाया रंग, अक्षय कुमार ने खेली कपड़ा फाड़ होली, देखें वीडियो

    आलिया और रणबीर की होली

    कुछ सेलेब्स ने अपने रंगों के इस त्योहार की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। तो वहीं कुछ की झलकियां  पैपराजी ने शेयर की है। इन्हीं में से एक है आलिया और रणबीर कपूर की होली। इस कपल ने अपने पड़ोसियों के साथ होली का त्योहार मनाया।

    इस वीडियो में एक औरत ने रणबीर को पिंक कलर का गुलाल लगाया, जिसके बाद रणबीर ने भी उन्हें गुलाल लगाया। इतना ही नहीं रणबीर के साथ आलिया को भी गुलाल लगाया। इस दौरान व्हाइट ड्रेस में राहा की भी झलक देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    आलिया भट्ट ने दी थी होली शुभकामनाएं

    होली के मौके पर आलिया भट्ट (Alia Bhatt)  इंस्टा ग्राम स्टोरी पर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी पर होली का एक वीडियो शेयर किया था। 

    रणबीर और आलिया की आने वाली फिल्में

    इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को लेकर खबर है कि वह जल्द नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे, जिसके लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। तो वहीं आलिया भट्ट जल्द फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें- Soha Ali Khan ने पति कुणाल और बेटी संग जमकर खेली होली, Preity Zinta ने भी शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें