Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी पर वाइफ संग रोमांटिक हुए Munawar Faruqui, किस करते नजर आया कपल

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 09:22 AM (GMT+05:30)

    मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला बीते महीने निकाह हुआ था । निकाह के एक महीने बाद इस कपल के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं । महजबीन और मुनव्वर की मु ...और पढ़ें

    Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala (Photo Credit Instagram)
    Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बीते महीने गुपचुप दूसरा निकाह किया था। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला शादी की, जिसकी खबर कानों-कान किसी को न होने दी। हालांकि, कुछ समय के बाद सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी का सच सामने आया।

    इन दिनों ये कपल दुबई में है और अपना हनीमून एन्जॉय कर रहा है। साथ ही साथ इस कपल ने अपनी फर्स्ट मंथ वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की, जिसकी एक झलक महजबीन ने 26 जून को इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी। वहीं अब मुनव्वर फारूकी पहली बार कैमरे के सामने पत्नी को किस करते नजर आ रहे हैं और ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    पहली बार कैमरे के सामने आया ये कपल

    शादी के करीब एक महीने बाद मुनव्वर फारूकी और महजबीन कोटवाला का सोशल मीडिया पर एक साथ वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों के चेहरे साफ-साफ नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala की शादी को पूरा हुआ एक महीना, दुंबई में कपल ने मनाया जश्न

    वीडियो में देखा जा रहा है कि मुनव्वर और मेहजबीन डिनर डेट पर नजर आ रहे हैं। मुनव्वर अपनी पत्नी को पहले केक खिलाते हैं और फिर उनके गाल पर किस करते हैं। इसके बाद वो मेहजबीन संग अलग-अलग अंदाज में पोज भी देते हैं। 

    क्या हिना खान ने करवाई थी मुलाकात

    टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महजबीन और मुनव्वर की मुलाकात एक्ट्रेस हिना खान ने करवाई थी।  हिना और मुनव्वर म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे थे, तब एक इवेंट में मुनव्वर के मेकअप के लिए हिना ने महजबीन को भेजा था। जहां दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। 

    मुनव्वर-महजबीन का दूसरा निकाह

    बता दें, मुनव्वर और महजबीन दोनों की ही ये दूसरा निकाह है और दोनों की पहली शादी से एक-एक बच्चे हैं।मुनव्वर की पहली शादी जैस्मिन नाम की लड़की से साल 2017 में हुई थी। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और 2022 में तलाक हो गया। वहीं, महजबीन की पहली शादी से एक बेटी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Munawar Faruqui की दूसरी शादी पर Khanzaadi ने किया रिएक्ट, बोलीं- जब तक वो खुद...