यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen की बेटी के बाद इस स्टार किड संग बढ़ा Munawar Faruqui का दोस्ताना, वीडियो देख लोगों ने उड़ाई खिल्ली
Salman Khan के विवादित शो बिग बॉस 17 में तो मुनव्वर फारूकी किसी न किसी वजह से चर्चा में थे ही लेकिन शो खत्म होने के बाद भी वह आए दिनों सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

HighLights
- मुनव्वर फारुकी इस स्टार किड संग हैंग आउट करते आए नजर
- सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं मुनव्वर फारुकी
- सुष्मिता की बेटी के बाद अब इस स्टार किड से बढ़ा मुनव्वर का याराना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जब से बिग बॉस सीजन 17 से बाहर आए हैं, तब से वह सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका हिना खान संग गाना 'हल्की-हल्की सी' रिलीज हुआ है, जो Youtube पर धमाल मचा रहा है।
इसके अलावा वह आए दिन कभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orry तो कभी किसी अन्य स्टार किड्स के साथ स्पॉट किये जाते हैं। बीते दिनों ही उन्हें सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) की बेटी रैने संग पार्टी करते हुए देखा गया था। अब हाल ही में वह सलमान खान के परिवार के इस सदस्य संग पार्टी करते हुए स्पॉट हुए।
मुनव्वर फारूकी ने सलमान खान के भतीजे संग की पार्टी
मुनव्वर फारूकी का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अरबाज खान के बेटे संग हैंग आउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: इस हसीना को बाहों में भर रोमांस फरमाते दिखे Munawar Faruqui, यूजर्स बोले- किस्मत हो तो मुन्ना जैसी
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में स्टैंड अप कॉमेडियन अरहान खान के साथ एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए मीडिया कैमरा में कैप्चर हुए। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए। अरहान और मुनव्वर ने मीडिया कैमरा के लिए पोज तो दिया ही, लेकिन इसी के साथ वह फैंस के साथ भी खुशी-खुशी पोज करते हुए नजर आए।
खबरें और भी
View this post on Instagram
मुनव्वर-अरहान की वीडियो देख यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
अरहान खान (Arhaan Khan) और मुनव्वर की क्लोज बॉन्डिंग पर जहां कुछ यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग कमेंट बॉक्स में उन्हें ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, "क्या बेइज्जती है, अरहान के होते हुए सब मुनव्वर को भाव दे रहे हैं"।
दूसरे यूजर ने लिखा, "ये अब सब सितारों के बच्चों के साथ घूमता हुआ दिखाई देता है"। अन्य यूजर ने लिखा, "किसने क्या पहना है अरबाज का बेटा बस यही देखता है"।
यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui के बेटे को पसंद आया पापा का नया गाना 'हल्की हल्की सी', मिकेल का वीडियो हुआ वायरल